— दो अवैध तमंचे और चार जिंदा कारतूस बरामद
— आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज
(वीर वालिया)
सहारनपुर। सरसावा थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो अवैध तमंचे और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 16 अक्टूबर 2026 को थाना प्रभारी प्रवेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम चेकिंग और गश्त कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर हैदरपुर घाट की तरफ जाने वाले चौराहे से दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान असलूब पुत्र मुस्तकीम उर्फ मस्तान निवासी कुम्हारहेड़ा तथा सगीर पुत्र शब्बीर निवासी ग्राम अलीपुरा, थाना सरसावा, जिला सहारनपुर के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से .315 बोर के दो अवैध तमंचे और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए।
पुलिस ने इस मामले में मुकदमा संख्या 336/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, असलूब के खिलाफ चोरी और आबकारी अधिनियम से संबंधित मामले भी दर्ज हैं, जबकि सगीर के खिलाफ भी चोरी से संबंधित मुकदमा दर्ज है। दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
पुलिस टीम: कार्रवाई में थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार, उपनिरीक्षक देवेंद्रपाल तोमर तथा कांस्टेबल रोहित कुमार, कासिम अहमद और दीपक कुमार शामिल रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *