— देवबंद पुलिस ने सहारनपुर की जेल चुंगी से पकड़ा
— जहरीला पदार्थ खाकर युवक की आत्महत्या के मामले में दर्ज है मुकदमा
(वीर वालिया)
सहारनपुर। आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में फरार चल रहे तीन वांछित आरोपियों को देवबंद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को सहारनपुर के जेल चुंगी स्थित शांति नगर क्षेत्र से पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पुलिस के मुताबिक, 15 सितंबर 2026 को ग्राम राजूपुर निवासी सौरभ कुमार ने थाना देवबंद में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि कुछ लोगों ने उनके भाई के साथ गाली-गलौज की थी। इससे आहत होकर उनके भाई ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा संख्या 681/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 352 और 108 में मुकदमा दर्ज किया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी देवबंद के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक संदीप बालियान के नेतृत्व में 16 अक्टूबर को मुखबिर की सूचना पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इशान्त पुत्र जयपाल, आकांक्षा पुत्री जयपाल सिंह और कोमल पुत्री जयपाल, निवासी जेल चुंगी, शांति नगर, थाना जनकपुरी, सहारनपुर के रूप में हुई है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *