सहारनपुर राधा विहार स्थित महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर में गणपति पूजा अवसर पर स्वामी कालेंद्रानंद जी महाराज ने कहा सभी समस्याओं का समाधान है गणपति पूजा।
श्री रामकृष्ण विवेकानंद संस्थान के तत्वाधान में आयोजित गणेश महोत्सव अंतर्गत गणपति पूजा में गणपति की प्रतिमा का विधिवत मंत्र उच्चारण कर महा स्नान उपरांत पूजन किया गया और गणपति को मोदक का भोग अर्पण कर आरती उतारे गई।
गणपति पूजा महिमा का वर्णन करते हुए स्वामी कालेंद्रानंद जी महाराज ने कहा गणपति विघ्नहर्ता की अतिरिक्त जीवन का संतुलन करने वाले देव हैं क्योंकि उन्हें में ब्रह्म जागृत रूप में वास करता है गणपति के सभी मंत्रों में प्रतिरोध अधिक होती है, गणपति को हरिद्रा से स्नान करने से रोगों से मुक्ति मिलती है और कुमकुम लाल चंदन से स्नान करने से शौर्य, पराक्रम एवं कीर्ति प्राप्त होती है। महाराज श्री ने कहा गणपति मां भगवती का प्रत्यक्ष अंश एवं ब्रह्म शक्ति रूप में जिस मां ने उन्हें जागृत किया शिव रूप में वास करता है अर्थात गणपति की सभी समस्याओं का समाधान करने वाले देव हैं गणपति की शरणागति रहकर ही जीव को देहिक दैविक एवं भौतिक कष्टों से मुक्ति मिलती है एवं पापों से छुटकारा मिलता है गणपति ब्रह्म ऊर्जा जीव को ब्रह्म मार्ग का सच्चा पथिक बनती है जिससे उसका कल्याण होता है इस अवसर पर रमेश चंद्र शर्मा अश्विनी काबोज सागर गुप्ता अनिल कश्यप मीनाक्षी सुचेता बबीता रीना शारदा करुणा पूनम रेखा आदि रहे
