हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में संचालित हरित हरिद्वार अभियान की समीक्षा मुख्य विकास अधिकारी डॉ.ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में की गई।मेलाधिकारी कुंभ श्रीमती सोनिका एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की पहल पर अभियान की समयावधि 15सितंबर तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया तथा मानसून अवधि समाप्त होने से पूर्व मिशन मोड में वृक्षारोपण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाने के निर्देश देते हुए आमजन से अधिक से अधिक पौधारोपण करने की अपील की।वन विभाग एवं एचआरडीए द्वारा जानकारी दी गई कि जनपद में सजावटी एवं वन प्रजातियों के पर्याप्त पौधे उपलब्ध हैं,जिन्हें विभिन्न विभागों को उपलब्ध कराया जाएगा।बैठक में निर्देश दिए गए कि ग्रामीण क्षेत्रों में जिला पंचायत राज विभाग तथा शहरी क्षेत्रों में नगर निकायों के माध्यम से वृक्षारोपण अभियान को गति दी जाए।स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।मुख्य विकास अधिकारी ने 05सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले “एक पेड़ गुरु के नाम” कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु मुख्य शिक्षा अधिकारी को सभी विद्यालयों में पौधारोपण कराने तथा संबंधित विभागों से पौधों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ।आगामी कुंभ मेले के दृष्टिगत नगर क्षेत्रों में आंवला,पीपल,नीम एवं बरगद जैसे ऑक्सीजन देने वाले पौधों का रोपण कर ऑक्सीजन लेन विकसित करने की योजना पर भी चर्चा की गई ।बैठक के अंत में सभी विभागों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक वृक्षारोपण की जानकारी एवं फोटो “हरित हरिद्वार एप”पर अनिवार्य रूप से अपलोड की जाए।इस दौरान जिला प्रोवेशन अधिकारी अविनाश भदौरिया,जिला अर्थ संख्या आधिकारी नलिनी ध्यानी,मुख्य उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह सहित संबंधित आधिकारी मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *