देहरादून। सेंटर ऑॅफ बिजनेस इनक्यूबेशन एण्ड इनोवेशन शिवालिक विश्वविद्यालय देहरादून द्वारा गत दिवस फाउंडर मिक्सर क्नैक्ट कोलोबेरेट इनोवेट का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्टार्टअप संस्थापको,उद्यमियों,नवप्रवर्तको,मेंटर्स,उद्योग विशेषज्ञों एवं नवाचार परिस्थितिकी तंत्र से जुड़े विभिन्न हितधारको ने सहभागिता की।कार्यक्रम का उददे्श्य प्रतिभागियों को एक साझा मंच प्रदान कर नेटवर्किंग,सहयोग और नवाचार को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम का आयोजन शिवालिक विश्वविद्यालय देहरादून में किया गया।इसमें सीबीआईआई, शिवालिक विश्वविद्यालय ने इनक्यूबेटर पार्टनर की भूमिका निभाई।मॉय स्टार्टअप टीवी संस्थापकों को लाइव मीडिया एक्सपोजर प्रदान किया गया,जबकि विसे ने इइनावेशन पार्टनर के रूप में सहयोग किया।कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों एवं स्टार्टअप संस्थापकों के स्वागत के साथ हुई। कार्यक्रम में वेलकम स्नेकवाईट इनोवेशन चैलेंज पर एक विशेष ओरिएटेशन सत्र भी आयोजित किया गया,जिसमें प्रतिभागियों को चैलेंज,इसके उददे्श्यों तथा नवाचार आधारित समाधान विकसित करने के अवसरों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण शिवालिक विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.संजीव कुमार भल्ला ने सभी प्रतिभागी स्टार्टअप्स के संस्थापकों एवं नव प्रवर्तको से संवाद किया तथा उन्हे प्रभावशाली एवं उपयोगी विचारों पर कार्य करने,टिकाऊ उद्यम विकसित करने तथा नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र के साथ सक्रिय रूप से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया।कार्यक्रम में शिवालिक विश्वविद्यालय के वरिष्ठ शैक्षणिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों की भी उपस्थिति रही। डॉ.सुमधुर पंत,डीन एकेडमिक्स तथा अजय कुमार वर्मा एसोसिएट डीन ने कार्यक्रम में सहभागिता की और इसकी गतिविधियों का अवलोकन किया।उनकी उपस्थिति एवं स्टार्टअप संस्थापकों के साथ संवाद ने विश्वविद्यालय की उद्यमिता एवं नवाचार के प्रति प्रतिबद्वता को और मजबूत किया। कार्यक्रम में सीए अंकित जैन द्वारा कैश फ्लो,कॉम्पप्लेंक्स एण्ड पेमैंट ऑटोमेशन विषय पर एक उपयोगी एवं ज्ञानवर्घक सत्र भी आयोजित किया गया।उन्होने स्टार्टअप के लिए प्रभावी वित्तीय प्रबंधन, अनुपालन तथा तकनीक आधारित भुगतान प्रक्रियाओं के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी बनाते हुए मॉय स्टार्टअप्स टीवी द्वारा प्रतिभागी संस्थापकों के विशेष फाउंडर इंटरव्यू आयोजित किए गये।इससे उद्यमियों को अपने स्टार्टअप एवं उत्पादों को प्रस्तुत करने तथा व्यापक मीडिया विजिबलिटी प्राप्त करने का अवसर मिला।कार्यक्रम के अंत में ओपन नेटवर्किंग सेशन आयोजित किया गया।इस मौक पर कुलपति प्रो.डॉ.संजीव कुमार भल्ला ने कहा कि उद्यमियों,नवप्रवर्तकों,शिक्षाविद्ों और उद्योगजगत को एक साझा मंच पर लाना समय की आवश्यकता है।ऐसे मंच नवाचार आधारित विचारों को प्रभावशाली एवं टिकाऊ उद्यमों में परिवर्तित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। फांउडर मिक्सचर का आयोजन उत्तराखण्ड में स्टार्टअप एवं नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने के लिए शिवालिक विश्वविद्यालय की प्रतिबद्वता को दर्शाता है।विश्वविद्यालय विद्यार्थियों,नवप्रर्वतकों एवं उभरते उद्यमियों को इनक्यूबेशन सपोर्ट,मेंटरशिप,उद्योगजगत से जुड़ाव,फंडिग के अवसर तथा अपने नवाचारों को प्रदर्शित करने के लिए मंच उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है। कार्यक्रम में शामिल स्टार्टअप संस्थापकों ने अन्य उद्यमियों,मेंटर्स मीडिया एवं नवाचार परिस्थितिकी तंत्र से जुड़े हितधारकों के साथ संवाद और नेटवर्किंग के इस अवसर की सराहना की।सेंटर ऑफ बिजनेस इनक्यूबेशन एण्ड इनोवेशन शिवालिक विश्वविद्यालय देहरादून नवाचार आधारित विचारों को प्रोत्साहित करने और स्टार्टअप को विकसित करने के लिए इनक्यूबेशन,मेंटरशिप,उद्योगजगत से जुड़ाव,फंडिग के अवसर,क्षमता निर्माण तथा आधुनिक नवाचार सुविधाओं के माध्यम से सहयोग प्रदान करता है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *