हरिद्वार। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने भारत सरकार को वर्ष 2025-26 के लिए 283.56 करोड़ रुपये का अंतिम लाभांश दिया है।इस संबंध में,भारत सरकार द्वारा धारित इक्विटी (58.17ः) पर अंतिम लाभांश के लिए एक चेक,एच.डी.कुमारस्वामी,केंद्रीय मंत्री (भारी उद्योग एवं इस्पात) को के.सदाशिव मूर्ति,अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक,बीएचईएल द्वारा,कामरान रिज़वी,सचिव (एचआई) की उपस्थिति में प्रदान किया गया।वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 283.56करोड़ रुपये की लाभांश राशि,वित्तीय वर्ष 2024-25 की लाभांश राशि से ढाई गुने से भी अधिक है।इस दौरान बीएचईएल के निदेशक और भारी उद्योग मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।उल्लेखनीय है कि वित्तीय वर्ष 2025-26के लिए कंपनी के शेयरधारकों को दिया गया कुल लाभांश 487.49 करोड़ रुपये है।
