हरिद्वार। कांवड़ मेला-2026 को सुरक्षित,व्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और हरिद्वार पुलिस पूरी तरह तैयार है।मेले के दौरान पहली बार सोशल मीडिया पर निगरानी के लिए साइबर कमांडो तैनात किए जाएंगे,जो भ्रामक,फर्जी और एआई जनरेटेड वीडियो पर तत्काल कार्रवाई करेंगे।यह जानकारी सोमवार को प्रेस क्लब हरिद्वार में आयोजित पत्रकार संवाद कार्यक्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने दी।इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी मयूर दीक्षित,एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर,प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी,महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल तथा वरिष्ठ पत्रकार कौशल सिखोला,सुनील दत्त पाण्डेय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।संवाद में बोलते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों द्वारा कांवड़ मेले के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां एवं व्यवस्थाए पूर्ण कर ली गई है।आने वाले शिव भक्तों को कोई परेशानी न हो इसके लिए सेक्टर वाईज अधिकारियों की भी तैनाती की गई है।जहां भी व्यवस्थाओं में कमी होगी उन व्यवस्थाओं को तत्काल दूरस्त किया जाएगा ।उन्होंने कहा कि कांवड़ मेला-2026 प्रारंभ हो चुका है और बड़ी संख्या में शिवभक्त हरिद्वार पहुंचने लगे हैं।कई कांवड़िये गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर लौट रहे है। उन्होंने कहा कि इस बार मानसून और विभिन्न विकास कार्यों के चलते मेला प्रशासन के सामने अतिरिक्त चुनौतियां हैं।एक ओर राष्ट्रीय राजमार्गों पर निर्माण कार्य चल रहे हैं तो दूसरी ओर कुंभ-2027 की तैयारियां भी जारी हैं।इन परिस्थितियों के बीच करोड़ों श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है।खाद्य सुरक्षा विभाग को मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए विशेष अभियान चलाने के साथ ही रेट लिस्ट चस्पा करने के भी निर्देश दिए गए हैं।उन्होंने कहा कि 15अगस्त तक मेला अवधि के दौरान प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ कार्य करेगा।एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने कहा कि कांवड़ मेले का स्वरूप लगातार बदल रहा है और उसी अनुरूप पुलिस की रणनीति भी आधुनिक बनाई गई है। उन्होंने बताया कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे को कांवड़ यात्रा से अलग रखा जाएगा ,जबकि श्रद्धालु मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे के माध्यम से यात्रा करेंगे।इस संबंध में विभिन्न राज्यों के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित किया जा चुका है।उन्होंने स्पष्ट किया कि डीजे वाहनों को निर्धारित सीमा के भीतर ही रखा जाएगा।यदि डीजे वाहन निर्धारित मापदंडों का उल्लंघन करते हैं या शांति व्यवस्था भंग करते हैं तो उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने सोशल मीडिया निगरानी को लेकर कहा कि इस बार पहली बार साइबर कमांडो मेले के दौरान सक्रिय रहेंगे।सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले भ्रामक,फर्जी अथवा समाज में भ्रम फैलाने वाले वीडियो पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने बताया कि सामान्य भ्रामक वीडियो को 36 घंटे के भीतर,जबकि एआई जनरेटेड फर्जी वीडियो को लगभग 3घंटे के भीतर हटाने की कार्रवाई की जाएगी।इसके लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित किया गया है।उन्होंने यह भी बताया कि कांवड़ मेले की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए अन्य जनपदों से अतिरिक्त पुलिस बल भी बुलाया गया है।संवाद कार्यक्रम में प्रेस प्रतिनिधियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा उत्तर दिए गए।इस दौरान प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी ने प्रशासन और मीडिया के बीच नियमित संवाद को आवश्यक बताते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से जनहित की सूचनाएं अधिक प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुंचती हैं।कार्यक्रम में प्रेस क्लब अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों द्वारा जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर को शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत कर सम्मानित किया गया।साथ में जिला सूचना अधिकारी रतीलाल शाह को भी सम्मानित किया गया।वरिष्ठ पत्रकार कौशल सिखोला,सुनीलदत्त पांडे,बालकृष्ण शास्त्री,विकास चौहान,मेहताब आलम,अवधेश शिवपुरी,कुमार दुष्यंत,संदीप शर्मा,शैलेंद्र गोदियाल, कुणाल दरगन,अमित शर्मा,मनोज रावत,मुकेश वर्मा,श्रवण झा, राजकुमार,जोगिंदर मावी,आशीष मिश्रा,दीपक नौटियाल आदि ने बुके,स्मृति चिन्ह,शंख,रुद्राक्ष की माला एवं शाल ओढ़ाकर डीएम एवं एसएसपी को सम्मानित किया।जिला सूचना अधिकारी रतीलाल शाह का भी स्वागत किया ।इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार,कुणाल दरगन,शैलेंद्र गोदियाल,सागर जोशी,तनवीर अली,रूपेश वालिया,शिप्रा अग्रवाल,तरुण नैयर,काशीराम सैनी,रामेश्वर गौड़,संदीप शर्मा,अमित शर्मा,मुकेश वर्मा,जोगिंदर मावी,राधिका नागरथ,संजय रावल,आशीष मिश्रा,प्रदीप जोशी,नीलम सैनी,प्रतिभा वर्मा,परमजीत राणा,मयूर सैनी,रूपेश वालिया,कुलभूषण शर्मा,वैभव भाटिया,सुमित यशकल्याण ,सचिन,पुलकित शुक्ला,राजकुमार पाल,शिवांग अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।
