हरिद्वार। जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ.ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित दर्ज 56 शिकायते/समस्याओं में से 32 समस्याओं का मौके पर निराकरण कर शेष संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।जनसुनवाई कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने भूमि विवाद,अतिक्रमण,विद्यालय प्रबंधन,साइबर अपराध,संपत्ति पर कब्जा,वित्तीय धोखाधड़ी और गंगा घाट संरक्षण से जुड़े मामलों में शिकायतें दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की।जनसुनवाई में नारसन निवासी वीरेन्द्र सिंह ने गुरुकुल नारसन इंटर कॉलेज में उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा अधिनियम-2006 के प्रावधानों के तहत नियुक्तियों में कथित अनियमितताओं की जांच कराने की मांग की।ज्वालापुर निवासी राजपाल ने सलेमपुर महदूद स्थित अपनी भूमि से अवैध झुग्गी -झोपड़ियां और दुकान हटवाने की गुहार लगाई। प्रार्थी फेरुपुर रामखेड़ा निवासी रघुनाथ सिंह ने पुत्री के विवाह और बैंक ऋण का हवाला देते हुए भूमि विक्रय अनुमति प्रकरण का शीघ्र निस्तारण कराने का अनुरोध किया।धारीवाला निवासी बबीता ने पति की मृत्यु के बाद आर्थिक तंगी के कारण निजी विद्यालय से बच्चों की फीस माफ कराकर टीसी दिलाने की मांग रखी। मुख्य विकास अधिकारी डॉ.ललित नारायण मिश्र ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसुनवाई में जनता द्वारा जो भी समस्याएं दर्ज कराई जा रही है,को त्वरित एवं समयबद्धता के साथ निराकरण करना सुनिश्चित करे।उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि जिन शिकायतों पर स्थलीय निरीक्षण किया जाना है संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ समस्या का समाधान करना सुनिश्चित करे।उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए है कि जो भी शिकायते जनसुनवाई में दर्ज हो रही है,अधिकारी संवेदनशीलता के साथ निस्तारण करना सुनिश्चित करें।बैठक में सीएम हेल्पलाइन में दर्ज समस्याओं की समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सीएम हेल्प लाइन में जो भी शिकायते दर्ज की जा रही है,उनको सभी अधिकारी संवेदनशीलता के साथ निराकरण करना सुनिश्चित करे,उन्होंने निर्देश दिए है कि 36दिन से अधिक जो भी शिकायते लंबित है उनका निराकरण तत्परता से करना सुनिश्चित करे।जिसमें एल 1पर 502 शिकायतें तथा एल 2 पर 180शिकायतें निस्तारण हेतु लंबित है,जिन्हें शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए।बैठक मे अपर जिलाधिकारी प्रशासन जितेंद्र कुमार,परियोजना निर्देशक नलिनीत घिल्डियाल,जिला विकास अधिकारी के.के.पंत,मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सतीश जोशी,महाप्रबंक उद्योग उत्तम कुमार तिवारी,जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत,नोडल स्वजल चंद्रकांत मणि त्रिपाठी सहित जिला स्तरीय सम्बन्धित अधिकारी एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादी मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *