अजीम अख्तर
दैनिक मानव जगत

​सहारनपुर (नकुड़)। सतगुरु इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड टेक्नोलॉजी में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों और कर्मचारियों को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष आलोक जैन ने की।
​मुख्य अतिथि के रूप में तहसीलदार प्रियंक सिंह, जिलाध्यक्ष संदीप सिंह पंवार और खंड शिक्षा अधिकारी सहदेव गंगवार उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान बेसिक और माध्यमिक शिक्षा के अनेक शिक्षकों व शिक्षा मित्रों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए गए। सभी शिक्षकों ने इस योजना का स्वागत करते हुए इसे शिक्षक हित में एक बेहद सराहनीय कदम बताया। कार्यक्रम का संचालन श्रीपाल एवं डॉ. हरिदत्त शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *