अजीम अख्तर
दैनिक मानव जगत

​सहारनपुर। समाजवादी पार्टी ने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी सांगठनिक तैयारियां तेज कर दी हैं। अंबाला रोड स्थित पार्टी जिला कार्यालय में राष्ट्रीय सचिव एवं प्रभारी प्रो. भुवन जोशी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
​बैठक में बूथ स्तर तक के कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रो. भुवन जोशी ने कहा कि मजबूत संगठन के दम पर आगामी चुनाव जीतकर अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से वोटर लिस्ट की कमियां दूर करने और बूथों को मजबूत करने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद ने कहा कि चुनावी सफलता के लिए संगठन ही आधारशिला है। इस दौरान पूर्व विधायक मनोज चौधरी, पूर्व मंत्री लियाकत अली व विनोद तेजियान सहित भारी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *