सहारनपुर। पशु-पक्षियों की सेवा करना बहुत ही कल्याणकारी कार्य है। प्रत्येक व्यक्ति को मानव सेवा के साथ-साथ पशु-पक्षियों की सेवा करनी चाहिए।
उक्त विचार आज यहां प्राचीन सिद्धपीठ श्रीश्री गौदेवी मंदिर गौशाला नुमाईश कैम्प में निर्जला एकादशी के अवसर पर लगाये गये निःशुल्क मीठे शीतल जल शिविर के अवसर पर वंदेमातरम मिशन संस्थापक विजयकांत चैहान ने व्यक्त किये। इस अवसर पर 108 सेव पक्षी बाॅक्स का निःशुल्क वितरण किया गया।
गर्मी से व्याकुल राहगीरों मुसाफिरों के लिए निशुल्क मीठे शर्बत जल की सेवा का बहुत सुंदर आयोजन किया गया
शुभारम्भ वरिष्ठ समाजसेवी विजय रोहितसमाज सेवी सजंय कर्णवाल,महामंडलेश्वर धीरजानंद महाराज महामंडलेश्वर अनिल कृष्ण कौदण्ड महाराज मंत्रों के साथ रिबन काटकर किया।
मीठे शर्बत जल सेवा में समाजसेवी कैप्टन सतीश शर्मा, रिटायर मेजर विजेंदर शर्मा,मयंक गेरा आदि में विशेष सहयोग किया।
विजयकान्त चैहान ने बताया कि वन्देमातरम मिशन एक चिंगारी ट्रस्ट द्वारा पिछले 15 वर्षों से भी ज्यादा समय से हर वर्ष निर्जला एकादशी पर मिठे शर्बत जल की सेवा और गर्मी में प्यासे तड़पते पंछियों के लिए निशुल्क सेव पक्षी बॉक्स का वितरण किया जाता है
जी भविष्य में जब तक ईश्वर कृपा है और हमारी रगों में खून का आखरी कतरा है तब तक वन्देमातरम मिशन के ये सेवार्थ कार्य जारी रहेंगे।
विजयकान्त ने कहा कि नर सेवा नारायण सेवा के भाव से प्रत्येक प्राणी में ईश्वर के दर्शन भाव से सभी को निस्वार्थ भाव से सेवा कार्य करने चाहिए क्योंकि भगवान अच्छे कर्मों के सेवा कार्याे से प्रसन्न होकर स्वयं ही मनुष्य को अपने श्री चरणों ओर मोक्ष प्रदान करते है
