सहारनपुर। महापौर डॉ. अजय कुमार ने आज महानगर के तीन वार्डाे में नगर निगम निधि से 50 लाख रुपये की लागत से बनने वाली तीन सीसी सड़कों एवं नाली निर्माण कार्याे का विधि विधान से पूजा अर्चना तथा सड़क पर गेंती चलाकर शुभारंभ किया। नगर विधायक राजीव गुंबर, पूर्व विधायक जगपाल सिंह, महानगर भाजपा अध्यक्ष शीतल विश्नोई, उपसभापति मयंक गर्ग व पूर्व भाजपा अध्यक्ष हेमंत अरोड़ा सहित अनेक पार्षद भी मौजूद रहे।
महापौर डॉ. अजय कुमार ने आज नगर विधायक व अन्य भाजपा नेताओं और पार्षदों के साथ नगर निगम निधि से वार्ड 37 कपिल विहार मंे बर्फ फैक्ट्री वाली गली, वार्ड 25 अंकित विहार में गली नंबर तीन एवं वार्ड 09 मनोहरपुर में शिव मंदिर के पास वाली सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इन सड़कों पर करीब 50 लाख रुपये की लागत आयेगी। उक्त सड़कों के निर्माण कार्य को लेकर क्षेत्रवासियों द्वारा काफी अरसे से मांग की जा रही थी और क्षेत्रीय पार्षदों ने भी इनके लिए महापौर को प्रस्ताव दिए थे।
महापौर ने इस अवसर पर कहा कि इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र के लोगों के जीवन स्तर में सुधार आने के साथ ही आवागमन और जल निकासी की सुविधा बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम, जनहित एवं शहर के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। इस दौरान उक्त नेताओं के अलावा पार्षद मुकेश गक्खड़, पार्षद गौरव कपिल, पार्षद सोपिन पाल, पार्षद सुनील पवार, पार्षद मोहर सिंह के अलावा नामित पार्षद मुरारी लाल खेतवाल, नामित पार्षद शिवमंगल व नामित पार्षद मनीष सचदेवा तथा मंडल अध्यक्ष अजय वशिष्ठ, हेमंत धीमान, रोहित सैनी, चंद्रभान, दीपाशु, कुलदीप पुंडीर एवं शिवकुमार आदि मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *