सहारनपुर। थाना गंगोह, सहारनपुर पुलिस द्वारा दो वाहन चोर गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की गई मोटरसाईकिल बरामद किये गये।
गत 17 जून को कल्पना चावला अस्पताल के सामने से करनाल हरियाणा से चोरी की थी। मोटरसाइकिल चोरी के सम्बन्ध में करनाल पुलिस से सम्पर्क किया गया तो जानकारी हुई कि उक्त बरामद मोटरसाइकिल के सम्बन्ध में थाना सिविल लाइन जनपद करनाल (हरियाणा) पर मु0अ0सं0 387/26 धारा 305 बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। उक्त चोरी की मोटरसाईकिल की बरामदगी के आधार पर वादी उनि आजाद सिंह द्वारा थाना गंगोह पर मु0अ0सं0- 307/2026 धारा 317(2), 317(5) बीएनएस पंजीकृत कराया गया।
एसएसपी द्वारा वाहन चोरी की घटना का संज्ञान लेकर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु आदेश-निर्देश दिये गये। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी गंगोह के निकट पर्यवेक्षण मे तथा प्रभारी निरीक्षक गंगोह इंद्रेश कुमार के कुशल नेतृत्व में आज संदिग्ध वाहन की चैकिंग के दौरान चोरी के मुकदमें में वांछित मुजम्मिल उर्फ शिब्बू पुत्र इमदाद निवासी मौहल्ला अशरफ अली कस्बा व थाना गंगोह जनपद सहारनपुर, आकिल पुत्र दिलशाद निवासी मौहल्ला कोटला कस्बा व थाना गंगोह जनपद सहारनपुर को लखनौती रोड से बुड्ढाखेडा जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी की एक मोटरसाईकिल बरामद हुयी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *