स्वास्थय योजनाओं में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

टीकाकरण में बेहतर प्रदर्शन न करने वालों को ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी

मातृ मृत्यु मामलों की होगी कमेटी स्तर से गहन जांच

संचारी रोग नियंत्रण अभियान में सभी विभाग निर्धारित उत्तरदायित्वों का अनुपालन करें सुनिश्चित

एक जुलाई से 31 जुलाई तक चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान

ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में कराई जाए एंटी लार्वा एक्टिविटी एवं फॉगिंग

अभियान के दौरान लापरवाही करने वाले अधिकारियों की होगी जिम्मेदारी तय

डेंगू और अन्य वेक्टर बोर्न बीमारियों की रोकथाम के लिए कराएं एंटी लार्वा छिड़काव

पंचायती राज विभाग, शिक्षा विभाग एवं नगर निगम संचारी रोग नियंत्रण अभियान में सक्रियता से करें कार्य
सहारनपुर, दिनांक 25 जून, 2026 (सू0वि0)।
        जिलाधिकारी श्री अरविंद कुमार चौहान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में राष्ट्रीय स्वास्थय मिशन के अन्तर्गत गठित जिला स्वास्थय समिति शासी निकाय तथा संचारी रोगों पर नियंत्रण एवं घर घर पर दस्तक अभियान हेतु अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई।
मुजफ्फराबाद एवं सरसावा में हुई प्रसव संबंधी घटनाओं के लिए डब्ल्यूएचओ के डॉक्टर आनंद को जांच करने के निर्देश दिए। उन्होने इस पर सख्त रवैया अपनाते हुए कहा कि जांच कर यह बताया जाए कि ये घटनाएं किस कारण से घटित हुई। आरबीएसके के स्कूली बच्चों की जांच की जाए। महानिदेशक स्वास्थय लखनऊ से प्राप्त सूची के अनुसार आशाओं, एएनएम एवं आंगनवाडी के आयुष्मान कार्ड अगले माह की बैठक से पूर्व ही बनाने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि सभी स्वास्थय योजनाएं अत्यंत महत्वपूर्ण हैं और इनका सीधा लाभ आम जनता तक पहुंचना चाहिए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने स्वास्थय संकेतकों की कड़ाई से समीक्षा की और स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनस्वास्थय से जुड़ी योजनाओं में किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। टीकाकरण की प्रगति कम प्रदर्शित होने पर संबंधित को कारण बताओ नोटिस देने के निर्देश दिए। उन्होंने टीकाकरण का प्रतिशत तत्काल सुधारने के निर्देश दिए।
जिले में मातृ मृत्यु दर की गहन समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने प्रत्येक प्रकरण की बारीकी से जांच करने के निर्देश दिए। इसके लिए एक विशेष कमेटी गठित करने का आदेश दिये। उन्होने निर्देश दिये कि आमनजों की स्वास्थय सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। चिकित्सक पूर्ण संवेदनशीलता के साथ कार्य को करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। जिलाधिकारी ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत डीपीआरओ एवं नगर निगम के अधिकारी सक्रियता से कार्य करें। जनपद में कहीं पर भी कूड़े के ढेर एवं गंदगी दिखाई न दे। जलभराव और झाड़ियों की सफाईः मच्छरों के पनपने पर रोक लगाने के लिए जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि जलभराव वाले स्थानों को चिन्हित कर पानी की निकासी की जाए और झाड़ियों की कटाई-छंटाई का विशेष अभियान चलाया जाए। स्कूलों में जागरूकता अभियान, संचारी रोग व दस्तक अभियान के तहत जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी स्कूलों में छात्र-छात्राओं के बीच संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएं। आगामी पल्स पोलियो अभियान को लेकर जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि इसका व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए ताकि कोई भी बच्चा दवा पीने से न छूटे। जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत समीक्षा करते उक्त के अंतर्गत लापरवाही प्रदर्शित होने पर संबंधित के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि यह कार्यक्रम भारत सरकार का महत्वपूर्ण कार्यकम इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। डेंगू और अन्य वेक्टर बोर्न बीमारियों की रोकथाम के लिए एंटी लार्वा छिड़काव के लिए निर्देश दिए। इसके अलावा आमजन को साफ सफाई और बचाव के प्रति जागरूक करने के भी निर्देश दिए। संचारी रोगों पर नियंत्रण हेतु बेहतर अंतर्विभागीय समन्वय स्थापित किया जाए। उन्होंने बताया कि संचारी रोगों एवं दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण हेतु एक जुलाई से 31 जुलाई तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं 11 से 31 जुलाई तक घर घर पर दस्तक अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने संबंधित सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि चिकित्सा स्वास्थय एवं परिवार कल्याण, आईसीडीएस, ग्राम्य विकास एवं पंचायती राज विभाग, शिक्षा विभाग, नगर निगम, कृषि एवं सिंचाई विभाग, पशुपालन विभाग, चिकित्सा शिक्षा विभाग, दिव्यांगजन सशक्तीकरण एवं अन्य संबंधित विभागों के अंतर्विभागीय सहयोग द्वारा संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित कराया जाए। संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु कार्ययोजना बनाकर कार्य किया जाए। नगरीय एवं देहाती क्षेत्रों में सफाई एवं जलभराव निस्तारण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। लोगों की जागरूकता के लिए विभिन्न प्रकार की गतिविधियां इस प्रकार से संचालित की जाएं कि उनमें संचारी रोग नियंत्रण के प्रति समझ विकसित हो सके। सभी विभाग सौंपी गई जिम्मेदारियों का भली प्रकार से निर्वहन करें। यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही हुई तो संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री सुमित राजेश महाजन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 प्रवीण कुमार, परियोजना निदेशक प्रणय कृष्ण, जिला मलेरिया अधिकारी श्रीमती शिवांका गौड तथा समस्त सीएचसी एवं पीएचसी से चिकित्सक मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *