हापुड़,27 जून। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने एक बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तेज रफ्तार से आ रही कार से टकराया और कार के नीचे दब गए. कार भी अनियंत्रित होकर हाईवे पर ही पलट गई. बाइक सवार दंपति और 2 बच्चों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां पिता पुत्र की मौत हो गई. मां बेटे की हालत गंभीर है.
मामला थाना हापुड़ देहात क्षेत्र का है. गाजियाबाद के बम्हेटा निवासी (35) विनोद उर्फ बबली पुत्र खेमचंद अपनी पत्नी शालू (30) और बेटे वरुण (7) और प्रियांश (5) के साथ गाजियाबाद की तरफ जा रहे थे. थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के टियाला अंडरपास से ततारपुर की तरफ हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर लगने से बाइक एक कार से टकरा गई और कार अनियंत्रित होकर पलट गई. दंपत्ति सहित चारों बाइक सवार कार के नीचे दब गए.
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दंपति सहित चारों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया. जहां वरुण (7) को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. गंभीर हालत के चलते विनोद उर्फ बबली को मेरठ रेफर कर दिया गया. शालू और प्रियांशु को खरखौदा के एनसीआर मेडिकल कॉलेज में ले जाया गया. वहीं मेरठ के मेडिकल कॉलेज में विनोद उर्फ बबली की भी मौत हो गई. शालू और प्रियांशु की भी हालत गंभीर बताई जा रही है. वहीं, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.
नगर सीओ अनीता चौहान ने बताया कि सड़क हादसे में उपचार के दौरान पिता पुत्र की मौत हो गई. महिला और उसके पुत्र का अस्पताल में उपचार चल रहा है. परिजनों को सूचना दे दी गई है. पूरे मामले की जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *