सहारनपुर। थाना सदर बाजार पुलिस ने चार पहिया वाहनों पर अनाधिकृत रूप से लगे हूटर लगे वाहनों को सीज किया।
एसएसपी के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध निरंतर प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न एवं
अनाधिकृत हूटर का प्रयोग करने वाले वाहनों के विरुद्ध यातायात पुलिस एवं जनपद पुलिस द्वारा कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक नगर एवं अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना सदर बाजार चन्द्रसेन सैनी के कुशल नेतृत्व में 24 जून को थाना सदर बाजार पुलिस टीम द्वारा गश्त एवं सघन वाहन चैकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अनधिकृत रूप से हूटर लगे दो चारपहिया वाहनों को चिन्हित करते हुए धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज किया गया।अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।
