सहारनपुर। भारत संचार निगम ग्रामीण ग्राहकों के लिए हाई स्पीड साइबर इंटरनेट के रूलर एंट्री प्लान 259 योजना की शुरुआत की है। इसके तहत स्वरोजगार के रूप में साझेदार बनने का भी मौका दिया जा रहा है जिससे कि गांव की तरक्की के साथ-साथ भारत नेट उद्यमी भी बन सके।
आज मिशन कंपाउंड बीएसएनएल कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उपमहा प्रबंधक नरेश चंद ने बताया कि ग्रामीण ग्राहकों को बेहतर इंटरनेट सुविधा देने के साथ-साथ उनके विश्वास जीतने को बीएसएनएल ने गांव की तरक्की आपके हाथ योजना की शुरुआत की है जिसके तहत 259 रुपए के प्लेन में 25 एमबीपीएस हाई स्पीड ब्रांड बैंड कनेक्टिविटी फ्री इंस्टॉलेशन मॉडेम वेव्स और ओटीटी पूरे देश में फ्री अनलिमिटेड कॉलस की सुविधा प्रदान की गई है, इसके साथ ही ग्रामीण ग्राहकों के लिए विशेष रूप से डिजाइन की गई योजना विश्वसनीय एवं निर्बाध इंटरनेट सेवा ऑनलाइन शिक्षा एवं वर्क फ्रॉम होम के लिए भी योजना है उपमहा प्रबंधक नरेश चंद्र ने बताया कि कम लागत में गुणवत्तापूर्ण इंटरनेट सुविधा के अलावा भारत सरकार द्वारा संचालित बीएनयू योजना लाई गई है। उन्होंने बताया कि बीएसएनएल ग्रामीण क्षेत्रों में फाइबर इंटरनेट सेवाओं के विस्तार हेतु भारत नेट उद्यमी योजना संचालित कर रहा है जिसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति बीएसएनएल के साझेदार बनाकर फाइबर इंटरनेट सेवाएं प्रदान कर सकता है। उन्होंने बताया कि इस योजना के माध्यम से स्व रोजगार का अवसर अतिरिक्त आय और प्रोत्साहन राशि तथा कम प्रारंभिक निवेश में व्यवसाय शुरू करने की सुविधा दी गई है साथ ही ग्रामीण क्षेत्र रोजगार सृजन और डिजिटल सेवाओं के विस्तार में सहभागिता की जा सकती है।
इस दौरान एजीएम अनिल कुमार संदीप जैन शशि कुमार एसडीई अनुपमा चैधरी जेटीओ मनोज कुमार अनिल कुमार चंचल कुमार अनिल कुमार भारती प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *