हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम व्यापारी संवाद के तहत भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह ने बिल्वकेश्वर कॉलोनी स्थित पूर्व उपभोक्ता फोरम सदस्या अंजना चड्ढा के निवास पर स्थानीय सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत,कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ,मेयर किरण जैसल के साथ व्यापारियों से संवाद करते हुए उन्हें केन्द्र व प्रदेश सरकार की नीतियों से अवगत कराया।व्यापारियों को मोदी सरकार की उपलब्धियों से संबंधित बुकलेट प्रदान करते हुए राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह ने कहा कि बेहतर सरकारी नीतियों व सुरक्षित माहौल से उद्योग व्यापार को बढ़ावा मिलता है।केन्द्र की स्थिर व मजबूत सरकार ने सिस्टम में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त करते हुए जहां व्यापारियों को भयमुक्त वातावरण प्रदान किया।वहीं सरकारी नीतियों से व्यापार करना सरल हुआ है।पहले जहां सरकारी मंजूरी में वर्षों लग जाते थे।अब ऑनलाइन माध्यम से घर बैठे ही अधिकांश कार्य सम्पन्न हो जाते हैं।ऑनलाइन बैंकिंग से व्यापार को गति मिली है।सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि केन्द्र सरकार की नीतियों व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व से 25वर्षों में उत्तराखण्ड का चहुंमुखी विकास हुआ है।आज प्रदेश तेजी से विकसित प्रदेश बनने की ओर अग्रसर है।जिसमें व्यापारियों का महत्वपूर्ण योगदान है। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि ऑल वेदर रोड,उन्नत हाईवे,रिंग रोड,मेडिकल कॉलेज आज हरिद्वार की पहचान बन रहे हैं।बेहतर सड़क मार्ग विकसित होने से जहां तीर्थयात्री,पर्यटकों का आवागमन बढ़ा हैवहीं दूसरी ओर तीर्थनगरी हरिद्वार समेत उत्तराखण्ड के व्यापार में भारी वृद्धि हुई है।मेयर किरण जैसल ने कहा कि सरकार व्यापारियों को बेहतर माहौल और सुविधाएं प्रदान करने के लिए कृतसंकल्प है।इस अवसर पर व्यापारी नेता कैलाश केसवानी, अनिरूद्ध भाटी,वीरेन्द्र चड्ढा ने अंगवस्त्र पहनाकर व पुष्पगुच्छ भेंट कर राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह व सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत का भव्य स्वागत किया। व्यापारी संवाद से पूर्व बिल्वकेश्वर कॉलोनी में वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेन्द्र चड्ढा व सहकारी गृह निर्माण समिति की अध्यक्षा अंजना चड्ढा के संयोजन में कॉलोनी के पार्क में राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह,सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत,कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक,मेयर किरण जैसल,जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने पौधारोपण किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से व्यापारी नेता कैलाश केसवानी ,वरिष्ठ भाजपा नेता अनिरूद्ध भाटी,वीरेन्द्र चड्ढा,मीडिया सहसंयोजक विकास तिवारी,राजकुमार एडवोकेट, अनिल पुरी,महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट,पार्षद सचिन कुमार,विवेक मिश्रा,महेन्द्र अरोड़ा, संजीव वर्मन,राजीव मदान,कमल किशोर,दीपक मदान,अनिल,प्रतीक शर्मा,गोपाल महेश्वरी, कपिल अरोड़ा,दुर्गेश वर्मन,दलजीत सिंह,सतविंदर सिंह,देवेन्द्र सिंह,देवेन्द्र मलिक,भारत केसवानी,डॉ.विजय वर्मा,संजीव पंजवानी,सुमन मदान,रजनी सचदेवा,हेम भसीन,सुशील भसीन,इन्दू मदान, एकता सूरी,राहुल बेदी,किरण अरोड़ा,योगेश शर्मा,गोरीशंकर अग्रवाल,सचिन गुप्ता,राजेश शर्मा, भारत भूषण,हितेश शर्मा,कुलभूषण सक्सेना,सुरेन्द्र जैन,नरेश चनियाना समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
