हरिद्वार। सोमवार को आयोजित की गयी जिला पंचायत बोर्ड बैठक में विकास संबंधी कई प्रस्ताव पारित किए गए।जिला पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र सिंह(चौधरी किरण सिंह) ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में शामिल हुए सदस्यों के साथ एजेंडे के सभी बिंदुओं पर गहन चर्चा के उपरांत विकास योजनाओं को लेकर कई प्रस्ताव पारित किए गए।जिसमें पेयजल योजनाएं,ग्रामीण क्षेत्र में जलभराव की समस्या को दूर करने के बरसात से पूर्व नाले नालियों की सफाई,ठोस अपशिष्ट प्रबंधन,बीमार पशुओं को इलाज के लिए जाने के लिए पशु वाहन चलाने,डेंगू से बचाव के लिए दवाओं का छिड़काव आदि शामिल प्रमुख हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि इसके अलावा छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए अगले महीने से ग्रामीण क्षेत्र में लाइब्रेरी बनाने का काम भी शुरू किया जा रहा है।पहले चरण में 40से 50लाइब्रेरी बनायी जाएंगी। उन्होंने बताया कि बैठक में 90फीसदी से अधिक पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
