हरिद्वार। सोमवती अमावस्या और संक्रांति के अवसर पर कनखल स्थित श्रीपंचायत अखाड़ा निर्मल शबद कीर्तन,अखण्ड पाठ और संत समागम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज ने कहा कि मां गंगा सभी का कल्याण करती है।सोमवती अमावस्या पर गंगा स्नान करने से अखण्ड पुण्य की प्राप्ति होती है और मां गंगा की कृपा से पितरों को भी मोक्ष प्राप्त होता है।उन्होंने कहा कि श्रद्धालु भक्तों को गंगा की निर्मलता बनाए रखने में भी सहयोग करना चाहिए।अखाड़े के पूर्व सचिव महंत बलवंत सिंह ने कहा कि हरिद्वार संतों की नगरी है। हरिद्वार में गंगा स्नान के पुण्य लाभ के साथ संतों का सानिध्य का भी श्रद्धालुओं को प्राप्त होता है।कोठारी महंत जसविन्दर सिंह महाराज ने कहा कि तीन साल के बाद पुरूषोत्तम मास में सोमवती अमावस्या और संक्रांति का दुलर्भ संयोग बना है।इस विशेष संयोग में गंगा स्नान करने से विशेष पुण्य फल की प्राप्ति होती है।इस अवसर पर महंत देवेंद्र सिंह शास्त्री ,महंत निर्भय सिंह,बाबा देवेंद्र सिंह,महंत खेमसिंह,महंत जगतार सिंह,महंत झंडा सिंह,महंत प्यारा सिंह,स्वामी केशवानंद,संत मनवीर सिंह,संत जोन सिंह,संत जसकरण सिंह,संत बलवीर सिंह,महंत जसदीप सिंह समाजसेवी अतुल शर्मा,दीपक जखमोला सहित बड़ी संख्या में संत महापुरूष और श्रद्धालुजन मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *