सहारनपुर । स्मार्ट मीटर बदलकर दोबारा पुराने मीटर लगाने की मांग को लेकर गगोह के मोहल्ला.मखदूमजहां की महिलाओं ने बिजलीघर पहुंचकर जबरदस्त प्रदर्शन किया और विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दरी बिछाकर धरना शुरु कर दिया।महिलाओं ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिलों मेंअचानक भारी बढ़ोतरी हुई है, जिससे उनका मासिक बिल 600-700 रुपये के बजायबढ़कर 2000 के लगभग पहुंच रहा है। जिससे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों की परेशानियां बढ गई है। धरने को समर्थन देने पहुंचे पूर्व सभासद दानिश कुरैशी ने भी स्मार्ट मीटर पर सवाल उठाए। स्थिति तनावपूर्ण होने पर मौकेपर पहुंचे नगर इंचार्ज आजाद सिंह ने महिलाओं को समझा बुझाकर शांत कराया।बाद में महिलाओं ने एसडीओ अंकुश वर्मा को ज्ञापन सौंपकर जल्द से मीटरबदलवाने की मांग की। सरिता, नीतू, सुमन, कविता, मुन्नी, रेखा, सामो,निर्मला आदि रही।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *