सहारनपुर। जिला ओलम्पिक एसोसिएशन व किक बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ सहारनपुर द्वारा डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम मे आयोजित जिला स्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। किक बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ सहारनपुर के अध्यक्ष अजय कुमार व सचिव मनोज प्रजापति ने बताया कि सहारनपुर जिला स्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन सब जूनियर, कैडेट, जूनियर, सीनियर (महिला/पुरुष) वर्गों में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि किक बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के महासचिव व अन्तरराष्ट्रीय रेफरी अरविन्द शेरवालिया व किकबॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश की वुमेन कमेटी की चेयरपर्सन शोभा कश्यप के द्वारा खिलाड़ियों की फाइट करवाकर किया गया। मुख्य अतिथि अरविन्द शेरवालिया ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वालों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए खिलाड़ियों को खेल के अनुशासन व खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है व खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ता है। एसोसिएशन की वुमेन कमेटी की चेयरपर्सन शोभा कश्यप ने कहा कि उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी अन्तर्राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में पदक जीतकर देश का नाम रोशन कर रहे हैं। प्रदेश में यह खेल उ.प्र. ओलिम्पिक एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त खेल हैं।समाचार लिखे जाने तक पॉइंट फाइट इवेंट मे चिल्ड्रन ब्वायज वर्ग के -21 किलोग्राम में अभी गोल्ड, चंद्रशेखर सिल्वर, अनंत कुमार व आरव ने ब्रॉन्ज मेडल। -24 किलोग्राम में आरव कुमार गोल्ड, अर्जुन सिल्वर, कुणाल व अभी सैनी ने ब्रॉन्ज मेडल। -30 किलोग्राम में वंश चौहान गोल्ड, सयम सिल्वर। चिल्ड्रन गर्ल्स वर्ग के -21 किलोग्राम में खुशबू गोल्ड, अनाया सिल्वर, खुशी व काव्य कश्यप ने ब्रॉन्ज मेडल। -24 किलोग्राम में अवनि गोल्ड, तनिष्का सिल्वर, प्रार्थना ब्रॉन्ज मेडल। -30 किलोग्राम में नीति जैन गोल्ड, श्रद्धा सिल्वर, ओजस्वी व हरलीन ब्रॉन्ज मेडल। -33 किलोग्राम में शिवांशी गोल्ड, पीहू सिल्वर।यंगर कैडेट्स बॉयज वर्ग के -28 किलोग्राम में कुणाल गोल्ड, आहाद सिल्वर, करण व आयु ब्रॉन्ज मेडल। -32 किलोग्राम में आरव शर्मा गोल्ड, राजन सिल्वर, रोहन कुमार व अंशुल ब्रॉन्ज मेडल। यंगर कैडेट्स गर्ल्सवर्ग के -28 किलोग्राम में आराधना परजेश गोल्ड, आरवी सिंह सिल्वर, अनाया सिंह व शगुन ने ब्रॉन्ज। -32 किलोग्राम में जानवी गोल्ड, अश्विका सिल्वर, आरवी ब्रॉन्ज। -37 किलोग्राम में आरोवी डाबर गोल्ड, मिष्ठी बावरा सिल्वर, दीक्षा व खुशी ब्रॉन्ज मेडल जीतकर शानदार प्रदर्शन किया।निर्णायक मण्डल में अन्तरराष्ट्रीय रेफरी सोनू सैनी, अन्तरराष्ट्रीय रेफरी उदयवीर सिंह सैनी, राहुल कुमार, अनुराग सैनी शामिल रहे। इस अवसर पर लखन कुमार, रेनू, तेजसवनी, विशाल आदि मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *