सहारनपुर । थाना मिर्जापुर पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की एक मोटर साइकिल व 20,000 रुपये की नकदी बरामद की है ।
जानकारी के अनुसार विगत 10 मार्च को वादी शाहरुख पुत्र स्टार अहमद निवासी बुड्ढाखेडा थाना चिलकाना द्वारा एक लिखित तहरीर दी कि अज्ञात चोर द्वारा रायपुर में स्थित यमुना पेट्रोल पम्प से 1,79,000 रुपये की चोरी करने के सम्बन्ध में थाना मिर्जापुर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था ।
इसके अलावा विगत 31 मार्च को वादी मीर हमजा पुत्र युसूफ निवासी नूर बस्ती रायपुर थाना मिर्जापुर द्वारा एक लिखित तहरीर दी कि अज्ञात चोर द्वारा वादी की मोटर साइकिल स्पलैण्डर को चोरी कर लिया गया है ।
प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा आज मुकदमे में प्रकाश में आये अभियुक्त उस्मान उर्फ पंजाबी पुत्र यामीन निवासी ग्राम रायपुर थाना मिर्जापुर को मुखबिर की सूचना पर नौसेरा रजवाहे की पुलिया से गिरफ्तार कर लिया ।
गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक मोटर साइकिल व चोरी हुई धनराशि में से कुल 20,000 रुपये बरामद कर दोनों अभियोगों में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि कर उनका चालान काट कर जेल भेज दिया ।
