सहारनपुर। गिल कॉलोनी स्थित के.सी.सी.पी. आर्य कन्या इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति का वर्ष 2026 का त्रैवार्षिक चुनाव पूरी पारदर्शिता और शांतिपूर्ण माहौल में निर्विरोध सम्पन्न हो गया। चुनाव अधिकारी अरुण कुमार गोयल एवं चुनाव पर्यवेक्षक श्रीमती प्रीति की देखरेख में पूरी प्रक्रिया संपन्न कराई गई।

निर्धारित कार्यक्रम के तहत 15 मार्च को मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। इसके बाद 22 मार्च को प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र प्राप्त कर जमा किए गए। सभी पदों पर एक-एक नामांकन पत्र दाखिल होने के कारण चुनाव निर्विरोध हो गया।

29 मार्च को प्रस्तावित मतदान की आवश्यकता नहीं पड़ी और चुनाव अधिकारी द्वारा सभी प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। परिणामस्वरूप प्रवीण कुमार अध्यक्ष, अवनीश जैन उपाध्यक्ष, लोकेश कुमार शर्मा प्रबंधक, अनिल कुमार भारद्वाज उप प्रबंधक तथा विनोद गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए।

सदस्य पद पर प्रशांत अनुज कौशिक, सुभाष चंद शर्मा, योगेंद्र शर्मा, राम अवतार शर्मा, हेमंत कुमार, विनोद शर्मा एवं राकेश शर्मा निर्वाचित घोषित किए गए।

जिला विद्यालय निरीक्षक-2 हर्ष देव स्वामी द्वारा 18 अप्रैल को चुनाव परिणामों को मान्यता प्रदान कर दी गई है।

पूर्व प्रबंधक अनिल कुमार भारद्वाज ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कॉलेज के समग्र विकास की आशा व्यक्त की। इस अवसर पर रजनीश शर्मा, चंद्रशेखर, प्रेम कुमार शर्मा, प्रमोद कुमार शर्मा, सिद्धार्थ शर्मा, विशाल मोहन, रवि प्रकाश, अनिल, कार्यवाहक प्रधानाचार्या शालिनी चंद्रिल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *