एसएसपी व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने किया अलग अलग केंद्रो का निरीक्षण

सहारनपुर । उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स भर्ती-2025 की प्रथम पाली की लिखित परीक्षा के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने ट्रेजरी एवं जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने परीक्षा से संबंधित समस्त व्यवस्थाओं का अवलोकन किया एवं परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षा कक्षों की निगरानी, सीसीटीवी कैमरों की सुचारू कार्यप्रणाली, अभ्यर्थियों के प्रवेश हेतु बनाए गए चेकिंग प्वाइंट्स पर सघन तलाशी व्यवस्था तथा ड्यूटी में लगे पुलिस बल की तैनाती का जायजा लिया।

इसके साथ ही ट्रेजरी में प्रश्नपत्रों की सुरक्षा एवं गोपनीयता व्यवस्था का विशेष रूप से निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रश्नपत्रों के परिवहन एवं वितरण की प्रक्रिया पूर्णतः सुरक्षित, पारदर्शी एवं निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप सुनिश्चित की जाए।

परीक्षा केन्द्रों के आसपास पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है, जिससे अभ्यर्थियों को सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण में परीक्षा देने का अवसर मिल सके।

इसके अलावा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मयंक पाठक ने भी जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों जनता इण्टर कॉलेज, गुरु नानक गर्ल्स इण्टर कॉलेज, गुरु नानक इण्टर कॉलेज एवं बीएचएस इण्टर कॉलेज का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया गया। उन्होंने परीक्षा कक्षों की निगरानी, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, प्रवेश द्वार पर अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग तथा ड्यूटी में लगे पुलिस बल की तैनाती का निरीक्षण किया। मौके पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा को पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नकलविहीन वातावरण में सम्पन्न कराया जाए तथा किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि पर तत्काल प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *