हरिद्वार। रक्तदान महादान है और यह अप्राकृतिक रूप से तैयार किया जाना संभव नहीं है।एक जरूरतमंद के जीवन में यह विशेष महत्व रखता है। सभी को जीवन में आवश्यक रूप से रक्तदान करना चाहिए। गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई-1 द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर के अवसर पर समविश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.प्रतिभा मेहता लूथरा ने छात्रों को रक्तदान के लिए प्रेरित करते हुए व्यक्त किए। जिला रक्त केन्द्र के प्रभारी डा.रविन्द्र चौहान ने छात्रों को रक्तदान के महत्व तथा रक्तदान से होने वाले फायदों से अवगत कराया।समविश्वविद्यालय की एन.एस.एस.समन्वयक डा.संगीता मदान ने रक्तदान को मानव जीवन की रक्षा के लिए अमूल्य बताया।वनस्पति एवं सूक्ष्मजीव विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो.मुकेश कुमार ने छात्रों द्वारा किए गए रक्तदान की प्रशंसा की।जिससे विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी और मानवीय संवेदनाओं को मजबूत बनाने में बल मिलेगा।कार्यक्रम अधिकारी डॉ.विनीत कुमार विश्नोई के निर्देशन में शिविर का आयोजन वनस्पति एवं सूक्ष्मजीव विज्ञान विभाग के हॉल में आयोजित किया गया।जिसमें समविश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के लगभग 60छात्रों एवं कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।रक्तदान शिविर में चिकित्सक टीम द्वारा जांच के उपरान्त 42यूनिट रक्त एकत्रित किया गया,जांच मानकों में कमी होने के कारण 18 छात्रों को आगामी रक्तदान कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। जांच टीम में डा.रविन्द्र चौहान के नेतृत्व में काउंसलर रैना नैयर,बैबी सैनी,समन्वयक विजयश्री शर्मा,दिनेश लखेड़ा,अकलिम अंसारी,अमित कुमार,अजीत रतूड़ी एवं दीपक का सहयोग सराहनीय रहा। कार्यक्रम अधिकारी डा.विनित कुमार विश्नोई ने स्वयं रक्तदान करते हुए कार्यक्रम का शुभारम्भ एवं छात्रों को प्रेरित किया। रक्तदाताओं में प्रमुख रूप से अमरीश,विकास कुमार, धर्मेन्द्र सिंह बिष्ट,अभिषेक भट्ट,मनोज सिंह,कार्तिक सैनी,वैभव तोमर,हर्षित जोशी,सनी,विनायक कंबोज, उत्कर्ष,अमन चोधरी,दीपक,ऋतिक पंवार,आदित्य चौधरी,प्रणव त्यागी,सागर कुमार,आयुष ठाकुर, सुशांत चौहान,सूर्यांश नामदेव सहित विभिन्न छात्रों ने रक्तदान किया।इस अवसर पर उपकुलसचिव डा.श्वेतांक आर्य,सहायक कुलसचिव,शिक्षा अनुभाग डा.पंकज कुमार पाल,डा.संदीप कुमार,डा.चिरंजीव बनर्जी,डा.अजीत तोमर,जनसम्पर्क अधिकारी डा.शिव कुमार चौहान,कुलभूषण शर्मा,हेमन्त सिंह नेगी,मनोज कुमार,कुलदीप,राजेन्द्र सिंह,राजकुमार सहित विभिन्न कर्मचारी उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *