हरिद्वार। रविवार 19 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा को सुगम,सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों द्वारा सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद कर ली गई है।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में आने वाले तीर्थयात्रियों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संबंधित विभागों द्वारा अपनी अपनी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।यात्रा पर आ रहे तीर्थयात्रियों के लिए ऋषिकुल मैदान में ऑफलाइन पंजीकरण केंद्र बनाया गया है,जिसमें चारधाम पर जाने वाले यात्रियों का पंजीकरण शुरू कर लिया गया है।पहला पंजीकरण जनपद शहडोल मध्य प्रदेश के 07सदस्य दल का चारधाम के लिए कराया गया है।इस अवसर चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण कराने वाले यात्रियों का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ट पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने अतिथि देवो भी की परम्परा से फूल मालाओं से तीर्थयात्रियों का स्वागत करते हुए उनकी यात्रा मंगलमय हो,इसके लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कुशल एवं सुरक्षितयात्रा के लिए शुभकामना दी।’पर्यटन विभाग’ चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के पंजीकरण हेतु ऋषिकुल मैदान में यात्री ऑफलाइन पंजीकरण केंद्र तैयार किया गया है,जिसमें यात्री पंजीकरण के लिए 20काउंटर बनाए गए है,जो दिन रात कार्य करेंगे,जिसमें तीन शिफ्टों में कार्मिकों की तैनाती की गई है।यदि कैसी यात्री का आधार कार्ड से पंजीकरण नहीं हो पता है तो उसके लिए दो थंभ एवं फेस स्क्रीनिंग काउंटर अलग से बनाए गए है। 15 मोबाइल टीम बनाई गई है,जो धर्मशालाओं एवं आश्रमों में रुके यात्रियों का चारधाम हेतु पंजीकरण करेंगे।’स्वास्थ्य विभाग’ द्वारा चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं स्क्रीनिंग के लिए स्वास्थ्य काउंटर तैयार किया गया है,जिसमें सभी आवश्यक दवाई एवं उपकरण रखे गए है तथा तीन डॉक्टरों की टीमें सुबह 07 बजे से दोपहर 01बजे तक तैनात रहेंगी,इसके साथ ही एम्बुलेंस वाहन भी उपलब्ध रहेगा तथा चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की जानकारी के लिए यात्रा रूट पर होल्डिंग बैनर भी लगाए गए है,जिसमें अलग अलग भाषाओं में जानकारी उपलब्ध कराई जा रहे है। नगर निगम’ द्वारा चारधाम यात्रा और आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु अस्थाई शौचालयों को व्यवस्था की गई है,जिसमें महिलाओं एवं पुरुषों के लिए 10-10 सीटर शौचालय तैयार किए गए है तरह आवश्यकता पड़ने पर 04 मोबाइल सीटर शौचालय भी स्थापित किया जायेगा शौचालय की साफ सफाई हेतु 16कर्मचारियों की तैनाती की गई है,जो तीन शिफ्टों में सफाई का कार्य करेंगें।यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देशन में पर्याप्त पुलिस फोर्स तैनाती की गई है,जिसमें यातायात व्यवस्था,भीड़ प्रबन्धन को दूरस्त रखने के लिए सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद की गई है।यात्रियों की सुरक्षा एवं व्यवस्था के लिए 07 अस्थाई पुलिस चौकियों तथा10 पर्यटन पुलिस बूथ बनाए गए है तथा हरिद्वार के विभिन्न घाटों पर यात्रियों की सुरक्षा हेतु जल पुलिस,पीएसी की जल पुलिस तैनात की गई है।’जिला आपदा प्रबन्धन’ द्वारा चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा, जानकारी एवं किसी भी समस्या के लिए चारधाम यात्रा कंट्रोल रूम सक्रिय किया गया है ,जिसका दूरभाष नंबर 01334 223999,239444 इसके साथ ही टोलफ्री नंबर 1077,मोबाइल नंबर 9528250926 पर कोई भी श्रद्धालु जानकारी प्राप्त कर सकते है। एनडीआरएफ के 35 सदस्य की टीम तैनात की गई है,जो कि मनसा देवी पैदल मार्ग एवं संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात रहेगी।इसके साथ ही एसडीआरएफ की टीम भी तैनात की गई है,जो यात्रियों की सुरक्षा हेतु घाटों पर तैनात रहेंगे।’पूर्ति विभाग’द्वारा एलपीजी गैस की कमी के चलते सभी गैस एजेंसियों को डिमांड भेज दी गई है तथा 5किलो एफटीएल गैस सिलेंडर बाजार में उपलब्ध है,जो एजेंसी के माध्यम से आधार कार्ड दिखाकर प्राप्त कर सकते है।’परिवहन विभाग’ द्वारा चार धाम यात्रा और आने वाले वाहनों की फिटनेस की चेकिंग की जा रही है इसके साथ ही नारसन बोर्डेर पर ग्रीन कार्ड जारी करने हेतु सेंटर बनाया गया है,जिसमें 1843वाहनों के ग्रीन कार्ड जारी किए जा चुके है।’खाद्य सुरक्षा विभाग’द्वारा चारधाम यात्रा और आने वाले श्रद्धालुओं को शुद्ध गुणवत्ता युक्त खाद्य प्रदार्थ उपलब्ध हो,इसके लिए जनपद में संचालित हो रहे ढाबों,होटलों एवं रेस्टोरेंट में निरंतर छापेमारी की कार्यवाही की जा रही है।जिलाधिकारी ने आने वाले तीर्थयात्रियों से अपील करते हुए कहा कि तीर्थ नगरी को साफ स्वच्छ बनाए रखने में पूर्ण सहयोग करे तथा कूड़ा कचरे के खुले एवं सार्वजनिक स्थलों पर न फैंके,नगर निगम, नगर पंचायत,नगर पालिकाओं द्वारा लगाए गेट कूड़ा दानों (डस्टबिन) एवं कूड़ा कलेक्शन सेन्टरो पर ही कूड़ा डालने की अपील की गई है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *