डा० एम ए तोमर
मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी ने भारत रत्न डा० भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई।पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रदेशव्यापी आह्वान पर सपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब को नमन करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी ने की जबकि मुख्य रूप से सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं लोकसभा सांसद हरेंद्र मलिक,राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा और महानगर अध्यक्ष बॉबी त्यागी सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।इस दौरान बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई और “जब तक सूरज चांद रहेगा,बाबा साहब तेरा नाम रहेगा” जैसे नारों से वातावरण गूंज उठा।वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहब द्वारा रचित संविधान और दिए गए अधिकार देश की लोकतांत्रिक नींव हैं जिनकी रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं और संविधान तथा आरक्षण की रक्षा के लिए एकजुट रहें।नेताओं ने कहा कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पार्टी पीडीए (पिछड़ा,दलित, अल्पसंख्यक) समाज के सम्मान और अधिकारों की लड़ाई लड़ रही है और इसी उद्देश्य से कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया गया।कार्यक्रम के अंतर्गत जिले की सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में सेक्टर स्तर पर भी अंबेडकर जयंती मनाई गई जहां कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के विचारों का प्रचार-प्रसार किया।इस अवसर पर प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर,विनय पाल,जिला महासचिव सोमपाल सिंह कोरी,जिला उपाध्यक्ष आमिर कासिम एडवोकेट,मीडिया प्रभारी साजिद हसन,कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह नीटू सहित बड़ी संख्या में सपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
