सहारनपुर। हिन्दू जागरण मंच पश्चिम उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष ठाकुर सूर्यकांत सिंह ने कहा कि भारत रत्न बाबा साहेब डा भीमराव अम्बेडकर भारतवर्ष में एक ऐसे आदर्श पुरुष हुए हैं, जिन्होंने भारत में नागरिको को संविधान तो दिया, ही साथ साथ अपनी लेखनी के माध्यम से समाज में समसामयिक विषयों पर उच्च आदर्श व स्थिितियों में कार्य करने की सीख दी।
शास्त्री नगर स्थिम कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ ने बाबा साहेब को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। ठा.सूर्यकांत सिंह ने कहा कि बाबा साहेब ने संगठित रहो, संघर्ष करो, शिक्षित बनो, के मूल मंत्रो के माध्यम से किस प्रकार समाज उन्नति कर सकता है यह उनके जीवन से प्रत्येक भारतीय सीख सकता है। उनकी पुस्तक पाकिस्तान और भारत का विभाजन में उनकी स्पष्ट वादिता व निर्भीकता की स्पष्ट झलक मिलती है, जिस प्रकार से उन्होंने विधर्मियों को भारत में नहीं रहना चाहिए। विधर्मी भारत के लिए खतरा बने रहेंगे और भारत में सांप्रदायिक दंगे भड़काते रहेंगे। विधर्मी सामाजिक सुधार और विज्ञान के खिलाफ हैं। विधर्मी भारत में हिंदुओं की सरकार को कभी स्वीकार नहीं करेंगे। आदि तथ्यो को सदैव याद रखना ना चाहिए। इस अवसर पर हिन्दू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष मांगेराम त्यागी, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य सुंदरदास, रजत गोयल, गौरव चौधरी, ऋषभ सिंह, आदित्य प्रताप सिंह, राजवंश, राकेश कुमार, शिवम, कुलदीप राणा,प्रताप सिंह व सन्नी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
