डा० एम ए तोमर
मुजफ्फरनगर। राष्ट्र जन चेतना मंच द्वारा भारत रत्न डा० भीमराव अंबेडकर के जन्मदिन के उपलक्ष्य में एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर संगठन के जिलाध्यक्ष कमलदीप एवं युवा जिलाध्यक्ष वत्सल शर्मा के नेतृत्व में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।जिलाध्यक्ष कमलदीप ने बाबा साहब को नमन करते हुए कहा कि हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर उनके सिद्धांतों का अनुसरण करना चाहिए।उन्होंने कहा कि डा० अंबेडकर समानता और समरसता के सच्चे पक्षधर थे तथा वे किसी एक जाति विशेष के नहीं बल्कि पूरे समाज की धरोहर हैं।उनके आदर्शों को अपनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।कार्यक्रम में राष्ट्र जन चेतना मंच के अध्यक्ष विकास अग्रवाल,उपाध्यक्ष अंकुर गुप्ता,महामंत्री मनीष बंसल, मीडिया प्रभारी चेतन देव विश्वकर्मा,संगठन मंत्री/कोषाध्यक्ष कपिल कुमार गुप्ता एडवोकेट,सहारनपुर मंडल प्रभारी सुरेंद्र मित्तल, जिलाध्यक्ष कमलदीप,युवा जिलाध्यक्ष वत्सल शर्मा,डा० आदेश संगल,रविंद्र कुमार,संदीप शर्मा,सूरज चौरसिया,सचिन कुमार एडवोकेट,सुशील (साकेत कॉलोनी),राजकुमार (सुजडू), टिंकू कुमार (सुजडू) एवं सतीश कौशिक सहित संगठन के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *