अजीम अख्तर
दैनिक मानव जगत
सहारनपुर जिले के ग्राम मल्हीपुर में आज भारतीय किसान यूनियन (भानू) द्वारा एक भव्य संगठन विस्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम किसान संगठन की मजबूती और स्थानीय स्तर पर सदस्यता विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर योगेश प्रताप सिंह जी और विशिष्ट अतिथि पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष राजीव आधाना जी रहे। आयोजक आबाद चौधरी के नेतृत्व में आयोजित इस समारोह में सहारनपुर जिला अध्यक्ष चौधरी राजू माजरा की अध्यक्षता में कई प्रमुख पदाधिकारियों ने भाग लिया। इसमें जिला कोषाध्यक्ष मनसुख खान, अल्पसंख्यक जिला उपाध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष अजीम, ब्लॉक अध्यक्ष बलिया खेड़ी शहाबुद्दीन अंसारी, ग्राम अध्यक्ष मल्हीपुर मंसूर खान, तहसील अध्यक्ष सहारनपुर जुबेर खान, तहसील उपाध्यक्ष गुर्जर वादिल प्रधान सावेज खान, ग्राम अध्यक्ष डॉक्टर अब्दुल रहमान चौधरी, ब्लॉक सचिव बलिया खेड़ी प्रशांत कुमार त्यागी, ब्लॉक अध्यक्ष असलम खान, गंगोह ब्लॉक कोषाध्यक्ष, युवा जिला अध्यक्ष भीष्म प्रताप राणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी चौधरी वेशर तोमर, सुल्तान राणा, चौधरी आजम राना, मंडल उपाध्यक्ष सारिक प्रधान, जिला महासचिव नीरज चौधरी, जिला अध्यक्ष प्रतिनिधि बलवान चौधरी, गंगोह ब्लॉक अध्यक्ष संजय रधेड़ी, प्रवक्ता संगठन मंत्री प्रवेश गुर्जर, जिला प्रवक्ता इरफान कुरैशी, जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार, नगर अध्यक्ष रामपुर लियाकत कुरैशी, नगर अध्यक्ष अम्बेटा पीर राजेंद्र चौधरी, अंबेहटा देहात अध्यक्ष देवी सिंह, नुकुड़ ब्लॉक अध्यक्ष शुभम चौधरी, सबन खान, अल्पसंख्यक जिला उपाध्यक्ष गुलजार केवट, आजम चुनहटी जिला उपाध्यक्ष आदि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर संगठन के विस्तार की रणनीति पर चर्चा हुई तथा किसानों के हितों, प्राकृतिक खेती, गन्ना मूल्य, सिंचाई सुविधाओं और अन्य मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों किसानों और युवाओं ने भाग लिया, जिससे यूनियन की स्थानीय इकाई और मजबूत हुई।
भारतीय किसान यूनियन (भानू), जो 2010 में ठाकुर भानु प्रताप सिंह जी के नेतृत्व में स्थापित हुई, किसानों की ईमानदार आवाज के रूप में जानी जाती है। यह कार्यक्रम सहारनपुर में संगठन की बढ़ती ताकत का प्रतीक है। जय जवान, जय किसान!
