एम अफज़ल गौर
बिहारीगढ़ (सहारनपुर)
वीआईपी प्रेस कल्ब के तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह में क्षेत्र सहित आसपास के जनपदों से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों और समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकारों की उपस्थिति रही। जनपद देहरादून,सहारनपुर और हरिद्वार से सैकड़ों पत्रकार कार्यक्रम में शामिल हुए।
समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार दैनिक मानव जगत के मुख्य संपादक वीर सिंह कुण्डीवाल ने की, संचालन असगर आलम ने किया। कार्यक्रम आयोजक एम अफज़ल गौर पुरुषोत्तम शर्मा, तथा बिहारीगढ़ की पत्रकार टीम की प्रमुख भूमिका रही।
कार्यक्रम के दौरान सामाजिक दायित्व निभाते हुए धरातल ग्रीन परिवार की ओर से मोइनुद्दीन इदरीश ने क्षेत्र के करीब 100 गरीब परिवारों को राशन सामग्री वितरित की गई। इस पहल को उपस्थित लोगों ने सराहनीय बताया।
प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ. गुलबहार ने कार्यक्रम में पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों, अतिथियों और समाजसेवियों का स्वागत करते हुए कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ हैं और उनका सम्मान समाज की जिम्मेदारी है।
वरिष्ठ पत्रकार खानपुर विधायक उमेश कुमार ने पत्रकारों का उत्साहवर्धन करते हुए एकजुट रहने का आह्वान किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह हर परिस्थिति में पत्रकारों के साथ खड़े हैं और उनके हितों की आवाज उठाते रहेंगे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से वरिष्ठ पत्रकार खानपुर विधायक उमेश कुमार, पूर्व कैबिनेट मंत्री धर्म सिंह सैनी, वरिष्ठ बसपा नेता राव मोहतरम अली, पूर्व सांसद हाजी फजलुर्रहमान, वरिष्ठ समाजसेवी धरातल ग्रीन परिवार से मोइनुद्दीन इदरीसी, बसपा नेता दिलशाद मलिक, वरिष्ठ समाजसेवी चिकित्सक डा० करण सिंह सैनी, भाजपा नेता नथीराम राणा, भाजपा नेता साहब सिंह पुंडीर, बसपा नेता शाबान (गुड्डू), पूर्व चेयरमैन वेदपाल गौतम, भाकियू प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौहान, अल्फा क्रिकेट अकेडमी गणेशपुर के अध्यक्ष डॉ. फैसल, पत्रकार फहीम तन्हा, न्यूज़ वायरस के सीईओ सलीम सैफी, वी.डी शर्मा प्रदेश (महासचिव देवभूमि पत्रकार यूनियन उत्तराखंड), समाज सेवी गुरमीत राठौर, समाज सेवी फुरकान मलिक, समाज सेवी प्रवेश कांबोज, पत्रकार शकील अहमद, वरिष्ठ पत्रकार रजत चौहान, पत्रकार एड० इंतखाब आजाद, पत्रकार जावेद साबरी, आकाश सैनी, मनोज कांबोज, कुलदीप राठौर, मुरसलीन अली, तबरेज़ आलम, सद्दाम हुसैन,पवन राणा, मौ० सलमान, राज कुमार सहित सैकड़ों पत्रकार और समाजसेवी मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *