सहारनपुर। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के मंत्री तथा जनपद प्रभारी मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि केंद्रीय बजट मोदी सरकार की उस स्पष्ट दृष्टि से प्रेरित है जिसमें दुविधा के स्थान पर निर्णय, शब्दाडंबर के स्थान पर सुधार तथा लोकलुभावन के स्थान पर जन-कल्याण को प्रधानता दी गई है।
सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता करते हुए जनपद प्रभारी मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि यह बजट संरचनात्मक सुधारों, राजकोषीय संयम और सतत् लोक निवेश पर केंद्रित है तथा यह सुनिश्चित करता है कि प्रत्येक शासकीय पहल का प्रत्यक्ष लाभ नागरिकों तक रोजगार सृजन, कृषि उत्पादकता, परिवारों की क्रय-शक्ति और सार्वभौमिक सेवाओं के रूप में पहुंचे। विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद 2026 से प्रेरित यह एक विशिष्ट युवा-शक्ति प्रेरित बजट है। उन्होंने कहा कि विगत् 12 वर्षों में मोदी सरकार ने सुनिश्चित किया है कि भारत की आर्थिक यात्रा स्थिरता, राजकोषीय अनुशासन, सतत् वृद्धि तथा संयत मुद्रास्फीति से यक्ुत रहे। यहां तक कि अनिश्चितता और व्यवधान के काल में भी जहाँ पूर्ववर्ती सरकारों के समय भारत ‘फ्रेजाइल फाइव’ में गिना जाता था और अकार्यकारी ऋण (एन.पी.ए) गंभीर चुनौती बने हुए थे। वहीं मोदी सरकार ने लगभग 7 प्रतिशत की उच्च वृद्धि दर के साथ गरीबी में उल्लेखनीय कमी की दिशा में ठोस प्रगति की है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने सामाजिक आवश्यकताओं से समझौता किए बिना राजकोषीय प्रतिबद्धताओं का सतत् पालन किया है। उन्होंने कहा कि मध्यम वर्ग को सशक्त बनाने और बेहतर कल के लिए गत् वर्ष घोषित 12 लाख रूपये तक आय पर शून्य करके ऐतिहासिक निर्णय के आधार पर यह बजट विवाद से विश्वास अर्थात करदाता पर प्राथमिक विश्वास की सरकार की सोच को आगे बढाता है। उन्होंने कहा कि बजट में राष्ट्रीय होटल प्रबंधन एवं खाद्य प्रौद्योगिकी परिषद का उन्नयन कर राष्ट्रीय आतिथ्य से स्थान की स्थापना का प्रस्ताव किया गया है जिससे शिक्षा-जगत, उद्योग तथा सरकार के बीच प्रभावी सेतु स्थापित हो सकें। ऑरेंज इकोनॉमी तथा एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स क्षेत्र के महत्व को स्वीकार करते हुए बजट मे ंभारतीय रचनात्मक प्रौद्योगिकी संस्थान, मंबुई के सहयोग से देशभर के 15,000 माध्यमिक विद्यालयों और 500 महाविद्यालयों मे एवीजीसी कटेंट क्रिएटर लैब्स स्थापित करने का प्रस्ताव है। भारतीय अभिकल्प (डिजाइन) उद्योग के तीव्र विस्तार को दृष्टिगत रखते हुए अभिकल्प शिक्षा एवं विकास को गति देने के लिए एक नए राष्ट्रीय अभिकल्प संस्थान की स्थापना का प्रस्ताव भी बजट में किया गया है। इसके अलावा सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यमों की क्षमता का पूर्ण उपयोग, वृहद् एवं तीव्र गति से विनिर्माण विस्तार, आधारभूत संरचना आधारित दीर्घकालिक वृद्धि, निर्यातकों सतत् गति देकर वैश्विक नेतृत्व की ओर ले जाने, ग्रामीण भारत की जीवन रेखाओं का पुनर्जीवन करने, अन्नदाताओं का समग्र कल्याण करने, भारत की विकास-यात्रा में नारी का नेतृत्व बढाने, अमृत काल का साकार रूप देने की दिशा में काफी कार्य किए जा रहे है। वार्ता में महापौर डॉ.अजय कुमार सिंह, विधायक नगर राजीव गुम्बर, विधायक रामपुर मनिहारान देवेन्द्र निम, विधायक नकुड मुकेश चैधरी, जिलाध्यक्ष भाजपा महेन्द्र सैनी, महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई, पूर्व सांसद प्रदीप चैधरी, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, पूर्व विधायक नरेश सैनी, पूर्व विधायक जगपाल सिंह, क्षेत्रीय मीडिया सहसंयोजक गौरव गर्ग सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं पार्टी पदाधिकारी तथा मीडिया बंधु उपस्थित रहे।
