डा० एम ए तोमर
मुजफ्फरनगर। थाना ककरौली पुलिस ने हिन्दू वेशभूषा धारण कर फर्जी आधार कार्ड के सहारे क्षेत्र में घूम रहे छह संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।पुलिस के अनुसार बुद्धवार को सूचना मिली थी कि कुछ लोग संदिग्ध गतिविधियों के साथ हिन्दू वेश में क्षेत्र में घूम रहे हैं।सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना ककरौली पुलिस ने छह अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।इससे पहले इसी गिरोह के एक अन्य सदस्य अहसान पुत्र शकील को विगत मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान शकील,शौकीन, इकबाल,सजील,अय्यूब (सभी निवासी ग्राम जौला थाना बुढाना) तथा हनीश निवासी ग्राम गोयला थाना शाहपुर के रूप में हुई है।पूछताछ में सामने आया कि आरोपी फर्जी नाम-पते के आधार पर खुद को अन्य पहचान बताकर घूम रहे थे।आरोपियों से छह फर्जी आधार कार्ड,आशीर्वाद देने वाली लोहे की चैन,सारंगी,डमरू,खंजड़ी,कलावा,चंदे की रसीद पर्चियां,मोर पंख की छड़ी,पीतल का कड़ा,कपड़े,अहदनामे तथा भभूत आदि बरामद हुए।इस कार्रवाई को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन और पर्यवेक्षण में अंजाम दिया गया।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सचिन चौधरी,उपनिरीक्षक देवकी नंदन,उपनिरीक्षक दिनेश सिंह,हेड कांस्टेबल अवदेश भाटी,हेड कांस्टेबल जोगिंद्र सिंह,कांस्टेबल साहिल कुमार,कांस्टेबल दिनेश बाना तथा कांस्टेबल कृष्ण कुमार शामिल रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *