सहारनपुर। आईटीसी मिशन सुनहरा कल के तत्वावधान में आयोजित स्वच्छता प्रश्नोत्तरी एवं गणित ओलंपियाड में विद्यार्थियांे ने बेहतर प्रदर्शन कर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए और सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
यूपीएस खलासी लाइन के प्रांगण में आईटीसी मिशन सुनहरा कल के अंतर्गत, वाश इंस्टिट्यूट एवं प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के सहयोग से स्वच्छता प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता एवं गणित ओलंपियाड क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के 25 विद्यालयों से कुल 50 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति व्यवहारिक जागरूकता बढाना तथा गणितीय दक्षता, तार्किक क्षमता और प्रतिस्पर्धात्मक भावना का विकास करना रहा। स्वच्छता प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अभिमन्यु यूपीएस नुमाइश कैंप, द्वितीय स्थान लक्ष्मी यूपीएस खलासी लाइन, तृतीय स्थान लक्ष्मी कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, गणित ओलंपियाड क्विज के परिणाम में प्रथम स्थान कार्तिक यूपीएस खलासी लाइन, द्वितीय स्थान कृष्णा यूपीएस दाबकी गुज्जर लक्ष्मी कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, तृतीय स्थान आयुष यूपीएस मनोहरपुर ने प्राप्त किया। बीईओ योगेश शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आईटीसी मिशन सुनहरा कल के माध्यम से इस प्रकार की पहल विद्यालयी शिक्षा को नई दिशा दे रही है। स्वच्छता और गणित दोनों ही जीवन के मूल आधार हैं। यदि बच्चे स्वच्छ आदतें अपनाते हैं और तार्किक सोच विकसित करते हैं, तो वे समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इस तरह की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता को सुदृढ करती हैं।
उन्होंने आयोजन के लिए आईटीसी मिशन सुनहरा कल, वाश इंस्टिट्यूट एवं प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन की सराहना की। कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा विभाग से बलियाखेडी ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी बीईओ सुरेश त्यागी एवं नगर क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी योगेश शर्मा, आईटीसी मिशन सुनहरा कल से प्रकाश कुमार एवं सुश्री रिया तथा वाश इंस्टिट्यूट एवं प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन की टीम उपस्थित रही।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *