हरिद्वार। मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा की अध्यक्षता में विकास खंड नारसन के न्याय पंचायत मखदूमपुर राजकीय इंटर कॉलेज मखदूमपुर में आयोजित जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार अभियान के अंतर्गत बहुउद्देशीय शिविर में 189लोगों को विभिन्न विभागों से प्रमाण पत्र निर्गत किए गए तथा 313लोगों विभिन्न विभागों की संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया।शिविर में 1049लोगों ने प्रतिभाग किया। बहुउद्देशीय शिविर में कुल 31शिकायतों में से 24शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक आदेश जारी कर दिए गए।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपाध्यक्ष,समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति (राज्यमंत्री स्तर) देशराज कर्णवाल ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार प्रदेश की सभी न्याय पंचायतों में यह अभियान चलाया जा रहा है।इसका उद्देश्य विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र नागरिकों तक पहुँचाना है तथा उनकी समस्याओं का त्वरित गति से समाधान सुनिश्चित करना है।उन्होंने कहा कि जन जन की सरकार जन जन के द्वार आयोजित हो रहे शिविरो में भारी संख्या में ग्रामीण पहुंच रहे है तथा शिविर में विभिन्न विभागों की जन-कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। इस दौरान क्षेत्रवासियों द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित कुल दर्ज 31समस्याओं में से 24 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।जिनमें भूमि विवाद,अतिक्रमण,विद्युत विभाग के बिल,जलभराव,चकरोड़ एवं साफ-सफाई से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रहीं।उन्होंने कहा कि बहुउद्देशीय शिविर के माध्यम से क्षेत्रीय जनता को भरपूर लाभ हो रहा है।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा ने सभी संबंधित अधिकारियों को क्षेत्रवसियो की समस्याओं का शीघ्रता से निस्तारण करने के निर्देश दिए और जिन शिकायतों का जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में निस्तारित नहीं हो पाया है उन शिकायतों का तत्परता से निराकरण करना सुनाश्चित करे।इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रुड़की डॉ.मधु,उप जिलाधिकारी अनिल शुक्ला,खंड विकास अधिकारी नारसन सुभाष सैनी सहित समस्त ग्राम प्रधानगण,पंचायत सदस्यगण,अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। वही विकास खण्ड लक्सर’ उपजिलाधिकारी लक्सर सौरभ असवाल की अध्यक्षता में विकास खंड लक्सर के न्याय पंचायत मुंडाखेड़ा कलां के खंडजा कुतुबपुर में जन-जन की सरकार ,जन-जन के द्वार शिविर में विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित जन कल्याणकारी योजनों से 1249 क्षेत्रवासियों को लाभान्वित किया गया तथा विभिन्न विभागों के माध्यम से 1450लोगों को विभिन्न प्रमाण पत्र निर्गत किए गए,इस शिविर में 3860लोगों द्वारा किया गया प्रतिभाग। शिविर में क्षेत्रवासियों द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित 66समस्याएं दर्ज कराई गई,जिसमें 61समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया,शेष समस्याओं को त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री शोभाराम प्रजापति ने कहा कि पूरे प्रदेश की हर विकास खंड में जन-जन की सरकार जन-जन के बहुद्देशीय शिविरों में आमजन की समस्याओं का निराकरण उन्हीं के द्वार पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रयासों से ही इस शिविर के माध्यम से दूर दराज की जनता को सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी मिल रहा है।उप जिलाधिकारी लक्सर सौरभ असवाल ने संबंधित अधिकारियों को कहा कि जिन शिकायतों का जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में निस्तारित नहीं हो पाया है उन शिकायतों का तत्परता से निराकरण करना सुनाश्चित करे। सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित पुस्तिका एवं कैलेंडर का भी आमजन मानस को वितरण किया गया।शिविर में पूर्व विधायक संजय गुप्ता,खंड विकास अधिकारी प्रवीण भट्ट सहित समस्त ग्राम प्रधानगण,पंचायत सदस्यगण,अधिकारी -कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *