सहारनपुर। राष्ट्रीय लोक दल जनपद सहारनपुर की महत्वपूर्ण बैठक दिल्ली रोड
स्थित जिला कार्यालय पर आयोजित की गई बैठक में समाजमवादी पार्टी छोड़कर
चौधरी शिवकुमार गुर्जर ठाकुर प्रमोद प्रधान जी के नेतृत्व में श्रीमती
कमलेश प्रवीण कुमार अभिषेक पुंडीर मोहित अरुण मांगेराम सचिन चौहान सुबोध
कुमार अतुल शर्मा कटार सिंह डॉक्टर नदीम मलिक अनुज शर्मा प्रवेश कुमार
शेर खान शोभान आदि कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय लोकदल जिला अध्यक्ष शाहजमां
खान ने फूल मालाऐ एवं पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया एवं राष्ट्रीय
लोक दल की सदस्यता ग्रहण कराई इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते
हुए जिला अध्यक्ष शाहजमां खान एवं प्रदेश महासचिव चौधरी धीर सिंहने कहा
की राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री माननीय
जयंत चौधरी की नीतियों एवं किसान मसीहा भूतपूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण
सिंह एवं भूतपूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरीअजित सिंह की नीतियो एवं
सिद्धांतों सेप्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोग दूसरी पार्टियों को छोड़कर
राष्ट्रीय लोकदल में शामिल हो रहे हैं पार्टी का जनाधार निरंतर तेजी से
बढ़ रहा है केंद्र एवम् प्रदेश की सरकार में आज पार्टी की हिस्सेदारी है
ऐसे में सभी कार्यकर्ताओं की यह जिम्मेदारी है की आम जनता को सरकार की
कल्याणकारी नीतियों से लाभ पहुंचाने का कार्य करें इस अवसर पर मुख्य रूप
से क्षेत्रीय महासचिव रमेश चौहान महावीर सैनी एडवोकेट मनोज वर्मा
अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष जसमेर सिंह जिला उपाध्यक्ष ठाकुर
मूलचंद सिंह जिला महासचिव दिनेश शर्मा हिमांशु जैन अरविंद मलिक अनिल सैनी
आदि उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *