हरिद्वार। कुम्भ मेलाधिकारी ने अधिनस्थ अधिकारियों के साथ मेला क्षेत्र में किये जा रहे विभिन्न निर्माण कार्याे का स्थलीय निरीक्षण करते हुए मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मेलाधिकारी द्वारा पंतद्वीप एवं लालजीवाला सैक्टर में जल निगम,हरिद्वार द्वारा कराये जा रहे आर.सी.सी.इनफिल्ट्रेशन वैल का निरीक्षण किया गया।इसके अतिरिक्त बैरागी सैक्टर में बनाये जा रहे 1500के.एल.क्षमता का ओवर हैड टैंक का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मेलाधिकारी,कुम्भ मेला,हरिद्वार द्वारा विभागीय अधिकारियों को निर्माण कार्य की गणवत्ता एवं कार्य को समय से पूर्ण करने एवं उक्त कार्य हेत् जारी शासनादेश क अनरूप ही कार्य करने के निर्देश दिये गये।उक्त कार्य कराये जाने से मेला समय में आने वाले श्रद्धालओं को समचित पेयजल व्यवस्था उपलब्ध हो पायेगी।इसके अतिरिक्त मेलाधिकारी,कुम्भ मेला द्वारा सुभाष घाट एव अपर रोड हरिद्वार का भी निरीक्षण किया गया। उनके द्वारा सुभाष घाट पर मेला के दौरान श्रद्धालुओं को ओर बेहतर व्यवस्थायें उपलब्ध कराये जाने हेतु कार्य कराये जाने एवं घाट पर समचित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। मेलाधिकारी द्वारा अपर रोड हरिद्वार के निरीक्षण के दौरान सडक पर अवैंध अतिक्रमण आदि चिन्हित कर उनको हटाये जाने एवं मेला के दौरान मार्ग पर समुचित पथ प्रकाश व्यवरथायें एवं अन्य सुविधायें सुनिश्चित करने के सम्बन्ध में निर्देश दिये।निरीक्षण के दौरान उपमेलाधिकारी,मनजीत सिंह एवं अन्य विभागीय अधिकारी साथ उपरिथत रहें।
