डा० एम ए तोमर
मुजफ्फरनगर। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती के अवसर पर गणित मेले का भव्य आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में शैक्षणिक उत्साह और रचनात्मकता का अनुपम दृश्य देखने को मिला, जहां विद्यार्थियों ने अपनी तार्किक क्षमता और नवाचार का प्रभावी प्रदर्शन किया।गणित मेले का शुभारंभ प्रबंध समिति के अध्यक्ष सूरत सिंह वर्मा,प्रबंधक बाल बहादुर,न्यू बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं विद्यालय के सहप्रबंधक ज्ञानचंद संगल, विद्या भारती के विशेष प्रतिनिधि प्रमोद कुमार तिवारी, भागवंती विद्या मंदिर की प्रधानाचार्या डा०वंदना शर्मा एवं विद्यालय प्रधानाचार्य डॉ. अखिलेश कुमार शर्मा द्वारा मां शारदे एवं गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन व पुष्पार्चन कर संयुक्त रूप से किया गया।मेले में गणितीय पहेलियां, क्विज प्रतियोगिता,चार्ट एवं गणितीय मॉडल प्रदर्शनी जैसी विविध ज्ञानवर्धक गतिविधियां आयोजित की गईं।विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए एक से बढ़कर एक आकर्षक व उपयोगी मॉडल प्रस्तुत किए, जिन्हें आगंतुकों ने सराहा।
निर्णायक मंडल में दिनेश सैनी (मीरापुर),सरस्वती विद्या मंदिर मीरापुर के प्रधानाचार्य सोनू कुमार तथा भारतीय इंटर कॉलेज नंगला मंदौड़ के प्रवक्ता डा० दिनेश शर्मा शामिल रहे।निर्णायकों एवं अतिथियों ने छात्रों के मॉडलों का अवलोकन कर जानकारी प्राप्त की और श्रेष्ठ प्रस्तुति देने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।
मुख्य वक्ता गणित शिक्षक अजय कुमार वत्स ने श्रीनिवास रामानुजन के जीवन और गणित के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डाला।प्रधानाचार्य डा० अखिलेश कुमार शर्मा ने कहा कि रामानुजन ने अल्पायु में गणित को नई दिशा दी और पाई सहित अनेक गणितीय सूत्रों से विश्व को समृद्ध किया। गणित आज के आधुनिक जीवन की आधारशिला है, जिसके बिना विकास की कल्पना अधूरी है।कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक महेश कुमार ने किया। गणित मेले की सफलता में विद्यालय के समस्त आचार्य परिवार एवं छात्र-छात्राओं की सक्रिय सहभागिता सराहनीय रही। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *