डा० एम ए तोमर
मुजफ्फरनगर। थाना खालापार पुलिस ने चोरी की एक घटना का सफल अनावरण करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई एक लाख रुपये की नकदी भी बरामद कर ली है।यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन और पर्यवेक्षण में की गई।पुलिस के अनुसार 25 दिसंबर 2025 को शहादत हुसैन निवासी कुंगर पट्टी सुजडू ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि 24/25 दिसंबर की रात अज्ञात चोर उनके घर में स्थित परचून की दुकान से नगदी चोरी कर ले गए।तहरीर के आधार पर थाना खालापार में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम का गठन किया गया।
26 दिसंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शामली बाईपास रोड वहलना पुल के नीचे से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान शाहनूर पुत्र सलीम और अकरम पुत्र गुलफाम,दोनों निवासी कुंगर पट्टी सुजडू थाना खालापार के रूप में हुई है। उनके पास से चोरी की गई पूरी एक लाख रुपये की रकम बरामद कर ली गई।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे नशे के आदी हैं और पीड़ित के घर उनका आना-जाना था।मौका देखकर उन्होंने रात में छत के रास्ते दुकान में घुसकर गल्ले से रुपये चोरी किए और आपस में बांट लिए।पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विकास सिंघल,हेड कांस्टेबल राहुल कुमार,हेड कांस्टेबल अरविंद कुमार और कांस्टेबल विमल चौधरी शामिल रहे।
