हरिद्वार। विकासखंड बहादराबाद की न्याय पंचायत/प्राथमिक विद्यालय,कोटा मुरादनगर,में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपाध्यक्ष आपदा प्रबंधन राज्यमंत्री विनय रोहिल्ला की अध्यक्षता में विकासखंड बहादराबाद की न्याय पंचायत/प्राथमिक विद्यालय,कोटा मुरादनगर में बहुउद्देशीय शिविर आयोजन किया गया। जिसमें 127लोगों को विभिन्न विभागों से प्रमाण पत्र निर्गत किए गए तथा 603लोगों विभिन्न विभागों की संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। इस शिविर में 467 लोगों ने प्रतिभाग किया।बहुउद्देशीय शिविर में कुल 49शिकायतें प्राप्त हुईं,जिनमें से 12शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया,जबकि शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक आदेश जारी कर दिए गए।इस अवसर पर उपाध्यक्ष आपदा प्रबंधन राज्यमंत्री विनय रोहिल्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व ने दूरस्थ क्षेत्रों में निवास कर रहे ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उन्हीं के द्वार पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जन जन सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है,जिनके माध्यम से क्षेत्रवासियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने के साथ उनकी समस्याओं का भी मौके पे समाधान किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का उद्देश्य है कि कोई भी गरीब एवं पात्र व्यक्ति योजनाओं से वंचित न रहे तथा अपनी समस्याओं को लेकर कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़े,इस शिविरों के माध्यम से क्षेत्रीय जनता की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अपेक्षा की है कि शिविरों की जानकारी अधिक से अधिक ग्रामीणों के दे,जिससे कि वह इन शिविरों का लाभ उठा सके।जनपद को स्वच्छ,सुंदर बनाने के लिए उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।इस दौरान ब्लॉक प्रमुख आशा नेगी, उपजिलाधिकारी जितेंद्र कुमार,खंड विकास अधिकारी मानस मित्तल,जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत सहित जनप्रतिनिधि, जिलास्तरीय अधिकारी,संबंधित ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान,क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *