हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में विकास खंड रूड़की न्याय पंचायत इमलीखेड़ा के प्राथमिक विधालय मेंहवड खुर्द में बहुउद्देशीय शिविर आयोजन किया गया। जन-जन की सरकार,जन-जन के द्वार शिविर में विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित जन कल्याणकारी योजनों से 583 क्षेत्रवासियों को लाभान्वित किया गया। विभिन्न विभागों के माध्यम से 86लोगों को विभिन्न प्रमाण पत्र निर्गत किए गए,इस शिविर में 962लोगों द्वारा किया गया प्रतिभाग।आयोजित शिविर ने क्षेत्रवासियों द्वारा विभि विभागों से संबंधित 44समस्याएं दर्ज कराई गई,जिसमें भूमि विवाद,अतिक्रमण,जल भराव,आवास की मांग आदि समस्याएं दर्ज कराई गई, जिसमें 16समस्याओं का जिलाधिकारी द्वारा निस्तारण किया गया,शेष समस्याओं को त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशन में पूरे प्रदेश के न्याय पंचायतों में जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम आयोजित करते हुए,जिसका मुख्य उद्देश्य विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ क्षेत्रवासियों को उपलब्ध कराना तथा क्षेत्रवासियों की समस्याओं का निराकरण भी मौके पर ही संबंधित विभागों द्वारा कराया जा रहा है।जनपद को स्वच्छ,सुंदर बनाने के लिए उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।’इस दौरान विधानसभा संयोजक मनीष सैनी,अध्यक्ष सहकारिता समिति गीता सैनी, अध्यक्ष नगर पंचायत इमलीखेड़ा मनोज सैनी,मंडल अध्यक्ष मोहन गौरव,सयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ,सहायक परियोजना निर्देशक नलिनीत घिल्डियाल,खंड विकास अधिकारी रुड़की सुमन कोठियाल एवं जिलास्तरीय अधिकारी सहित संबंधित ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान ,क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *