हरिद्वार। कांग्रेस के युवा नेता नितिन कौशिक को कांग्रेस सेवादल का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।प्रेमनगर आश्रम के सामने एक होटल मे आयोजित प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रशिक्षण शिविर में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत,प्रदेश सेवादल प्रभारी विष्णुदत्त एवं प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित ने नितिन कौशिक को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी।पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, सेवादल प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित,विधायक रवि बहादुर सहित प्रशिक्षण शिविर में मौजूद सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने फूलमाला पहनाकर नवनियुक्त सेवादल जिलाध्यक्ष नितिन कौशिक का स्वागत किया और नियुक्ति पत्र सौंपा।हरीश रावत व हेमा पुरोहित ने कहा कि नितिन कौशिक ऊर्जावान युवा नेता हैं और कांग्रेस की नीतियों को आगे बढ़ाने के साथ पार्टी को मजबूत करने में योगदान देंगे।विधायक रवि बहादुर व सेवादल प्रदेश प्रभारी विष्णुदत्त ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्मान देने वाला दल है।सेवादल जिलाध्यक्ष नितिन कौशिक के नेतृत्व में कांग्रेस और मजबूत होगी।नवनियुक्त कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष नितिन कौशिक ने नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हंे सौंपी गयी है,उसका निष्ठापूर्वक पालन करते हुए हरिद्वार मंे पार्टी को मजबूत करेंगे।कांग्रेस कार्यकर्ताआंे को एकजुट कर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता को अवगत कराएंगे और 2027 के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियांे की जीत सुनिश्चित करेंगे।इस अवसर पर विधायक फुरकान अहमद,वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजबीर सिंह चौहान,डा.संजय पालीवाल,अशोक शर्मा,वरूण बालियान,संजय धीमान ,रविंद्र धीमान,सानू गिरी,लव,कविता,वैभव,अश्विन कौशिक,जसविन्दर सिंह,रेनू चुनारा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *