डा० एम ए तोमर
मुजफ्फरनगर
यहियापुर गांव में आयोजित ‘कृषि चौपाल’ में 500 से अधिक किसानों ने सरकार की किसान-केंद्रित योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि योगी सरकार ने उनके जीवन में खुशहाली लाई है।किसानों ने एमएसपी,किसान सम्मान निधि,पीएम कुसुम योजना, बिजली-पानी की समान उपलब्धता और समय पर भुगतान को बड़ी उपलब्धि बताया।योगी सरकार के द्वारा किसानो के लिए चलाई जा रही योजनाओं के मुख्य बिंदुओं में विकसित कृषि संकल्प अभियान से सीधा संवाद में प्रदेश के 14,170 गांवों में 23 लाख से अधिक किसान जुड़े।किसानों ने मिट्टी सुधार,सिंचाई और आधुनिक तकनीक पर विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त किया।तिलहन-दलहन में आत्मनिर्भरता हेतु मुफ्त मिनीकिट वितरण
सरकार गेहूं,जौ,चना,मटर, सरसों आदि फसलों के बीज अनुदान पर उपलब्ध करा रही है जिससे उत्पादकता और विषमुक्त खेती को बढ़ावा मिला है।कृषि यंत्रों पर अनुदान से खेती में तेजी,कृषि यंत्र बैंक और ई-लॉटरी प्रणाली से हजारों किसान लाभान्वित हुए है।5000 से अधिक यंत्र बैंक स्थापित किए गए।किसान पाठशाला से तकनीकी ज्ञान में वृद्धि किसानों को नवीन तकनीकों,फसल उत्पादन व व्यापारिक समझ का प्रशिक्षण मिल रहा है।गन्ना मूल्य में 30 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ोतरी
अगेती गन्ना ₹400 और सामान्य गन्ना ₹390 प्रति क्विंटल मिल रहा है।इससे किसानों को 3000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त लाभ मिलेगा।कृषि चौपाल में सुनील प्रधान,कंवरपाल सिंह,मो. फसी,निर्दोष त्यागी,मनोज चौधरी,नूर मोहम्मद,सुभाष राठी,शेर सिंह आदि किसान मौजूद रहे।ज्ञात हो कि 1 दिसंबर से 11 दिसंबर उत्तर प्रदेश के चार जनपदों में कृषि चौपाल का आयोजन हो रहा है जनपद बागपत,हापुड़ और शामली में कृषि चौपाल आयोजित हो चुकी है। बुधवार को जनपद मुजफ्फरनगर के यायापुर गांव में कृषि चौपाल आयोजित की गई।11 दिसंबर गुरुवार को जनपद मुजफ्फरनगर के गांव दाहोद में कृषि चौपाल आयोजित की जाएगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *