डा० एम ए तोमर
मुजफ्फरनगर। मंडल आयुक्त सहारनपुर मंडल डा० रूपेश कुमार ने सोमवार को विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र सदर अंतर्गत मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज और पुरुषार्थी पब्लिक स्कूल पहुंचकर मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यों की अद्यतन प्रगति का स्थलीय निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने एसआईआर हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देशित किया कि हेल्प डेस्क पर आने वाले प्रत्येक नागरिक की समस्या का तत्काल समाधान कर उनका एसआईआर फॉर्म भरवाना सुनिश्चित करें,ताकि समय पर शत-प्रतिशत कार्य पूरा हो सके।मंडल आयुक्त ने एसआईआर अभियान के तहत गणना प्रपत्रों के संग्रहण एवं फॉर्म भरवाने की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली।उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए शीघ्र अपने गणना प्रपत्र भरकर संबंधित बीएलओ को उपलब्ध कराएं जिससे उनका नाम सही समय पर डेटा एंट्री में शामिल हो सके।निरीक्षण के दौरान बीएलओ ने अवगत कराया कि जिन मतदाताओं के फॉर्म भर गए हैं वे कैंप में जमा किए जा रहे हैं तथा घर-घर जाकर भी शेष प्रपत्रों की जानकारी ली जा रही है।इस पर संतोष व्यक्त करते हुए मंडल आयुक्त ने मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देने के निर्देश भी दिए।डा० रूपेश कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिए कि एसआईआर कार्यों में और तीव्रता लाई जाए तथा कोई भी पात्र मतदाता छूटने न पाए।जिन घरों में अब भी गणना प्रपत्र जमा नहीं हुए हैं वहां जल्द से जल्द पहुंचकर फॉर्म भरवा कर जमा करवाना सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने ईआरओ,एआरओ सहित सभी संबंधित अधिकारियों व कर्मियों को निर्देशित करते हुए कहा कि निश्चित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य संपन्न हो, इसके लिए सभी जिम्मेदार अधिकारी पूरी तत्परता से कार्य करें।निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी उमेश मिश्रा,एडीएम वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार,नगर मजिस्ट्रेट पंकज राठौर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *