अनुसूचित वर्ग के अधिकारों की रक्षा एवं सामाजिक न्याय की स्थापना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता :–लवकुश कुमार सदस्य राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग
डा० एम ए तोमर
मुजफ्फरनगर।राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य लवकुश कुमार की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई।बैठक में अनुसूचित वर्ग से संबंधित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं,लंबित शिकायतों के निस्तारण,अत्याचार निवारण अधिनियम के प्रकरणों की स्थिति तथा विभागीय कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।लवकुश कुमार ने निर्देश दिए कि जिले में पात्र व्यक्तियों को सभी सरकारी योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने कहा कि अनुसूचित वर्ग के अधिकारों की रक्षा एवं सामाजिक न्याय की स्थापना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने भविष्य में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने आश्वस्त किया कि आयोग के सभी निर्देशों का पूर्ण अनुपालन कराया जाएगा।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण,जिला समाज कल्याण अधिकारी कमलेश कुमार,पुलिस विभाग,सामाजिक न्याय विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
