सहारनपुर। थाना बेहट पुलिस ने धोखाधड़ी की घटना का खुलासा करते हुए एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 3900 रूपये की नकदी बरामद कर ली। पुलिस ने आरोपी का चालान काटकर जेल भेज दिया।
थाना बेहट प्रभारी सतपाल सिंह भाटी ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत् 5 दिसम्बर को वादिया श्रीमती सुदेश पत्नी बीरचन्द्र निवासी ग्राम रतनपुरा की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ वादिया के साथ धोखाधड़ी करके 4500 रूपये ले लेने और वापस न करने की सूचना के सम्बन्ध में थाना बेहट पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। श्री भाटी ने बताया कि आज उनके व उपनिरीक्षक लोकेन्द्र सिंह तथा अरूण कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने धोखाधड़ी की घटना में वांछित एक आरोपी मिन्टु सिंह पुत्र रमेश निवासी ग्राम नगला खुर्द थाना बेहट को नहर पटरी ग्राम मलकपुर से गिरफ्तार कर लिया तथा आरोपी के कब्जे से 3900 रुपये की नकदी बरामद कर उसका चालान काटकर जेल भेज दिया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *