सहारनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज सहारनपुर पहंुचकर हाथरस लोकसभा से प्रत्याशी रहे जसबीर सिंह वाल्मीकि व पूर्व राज्यमंत्री मांगेराम कश्यप के बेटो के शादी समारोह में शिरकत कर वर वधू को आशीर्वाद दिया। इसके अलावा सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव चै.जगपाल दास गुर्जर के आवास पर पहुंचकर उनके निधन शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज राजकीय वायुयान से सरसावा एयरपोर्ट पर उतरे, जहां से उनका काफिला अंबाला रोड स्थित मन्नत पैलेस में पहुंचा, जहां उन्होंने हाथरस लोकसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी रहे जसबीर सिंह वाल्मीकि के बेटे के शादी समारोह में शिरकत कर नवयुगल को आशीर्वाद दिया। तत्पश्चात सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव ने पूर्व राज्यमंत्री शगुफ्ता खान के आवास पर पहुंचकर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। शगुफ्ता खान के आवास पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पूर्व नपा चेयरमैन खालिद खान, युवा नेता साहिल खान, रूही अंजुम आदि ने स्वागत किया। इसके पश्चात श्री यादव ने पूर्व राज्यमंत्री मांगेराम कश्यप के बेटे के आशीर्वाद समारोह में शिरकत की तथा नवदम्पत्ति को आशीर्वाद दिया। इस दौरान पत्रकारों से वार्ता करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कहा कि भाजपा एसआईआर के बहाने पीडीए समर्थको के वोट काटने की फिराक में है और अधिकारी भाजपा का एजेंट बनकर काम कर रहे हैं लेकिन हमारे कार्यकर्ताओ की सक्रियता से वो ऐसा नहीं कर पायेंगे। उन्होंने एसआईआर के बहाने घुसपैठियों को बाहर किये जाने के सवाल पर कहा कि अब तक यही लोग सत्ता मे थे। इन्हे अब तक घुस पैठिये क्यों नहीं दिखायी दिए।
बिहार चुनाव हार के सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कोई टिप्पणी नहीं की। उन्होंने इंडिगो फ्लाइट के रद्द होने के सवाल पर कहा कि कम्पनियो से मोटा चंदा वसूल करने वाले कोई कार्यवाही नहीं कर पाएंगे। इस दौरान सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी, सांसद इकरा हसन, विधायक नाहिद हसन, पूर्व मंत्री बिशम्बर प्रसाद निषाद, विधायक उमर अली खान, पूर्व विधायक मनोज चैधरी आदि दर्जनों सपा नेता मौजूद रहे। इसके पश्चात पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का काफिला आवास विकास स्थित सपा के पूर्व प्रदेश सचिव चै.जगपाल दास गुर्जर के आवास पर पहुंचा, जहां उन्होंने चै.दास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर परिजनों को सांत्वना दी। इस दौरान अखिलेश यादव ने बंद कमरे में चै.जगपाल दास की धर्मपत्नी श्रीमती बाला देवी, बेटो रूपेश दास, डाॅ.हिमांशु दास गुर्जर समेत अन्य परिजनांे से वार्ता की। इस दौरान चै.जगपाल दास गुर्जर के समर्थकों ने उनके बेटे डाॅ.हिमांशु दास गुर्जर को आगामी विधान सभा चुनाव में सपा प्रत्याशी बनाने की अपील की। जिस पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि चै.जगपाल दास गुर्जर हमारे दिल में है तथा इस परिवार से हमारा पुराना संबंध है तथा हम इस परिवार के हर सुख दुख में साथ है। इस दौरान सांसद इकरा हसन, विधायक आशु मलिक, विधायक अतुल प्रधान, विधायक नाहिद हसन, विधायक उमर अली खान, पूर्व विधायक माविया अली, राजकुमार भाटी, जिलाध्यक्ष चै.अब्दुल वाहिद व कार्तिकेय राणा आदि मौजूद रहे। इसके पश्चात सपा सुप्रीमों ने जिला उपाध्यक्ष चै.अब्दुल गफूर के बेटे के शादी समारोह मे भी शिरकत की। इससे पूर्व सरसावा एयरपोर्ट पहंुचने पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव चै.रूद्रसैन, पूर्व सांसद हाजी फजलुर्रहमान, गंगोह विधान सभा प्रभारी चै.इन्द्रसैन, पूर्व विधायक मनोज चैधरी, प्रदेश सचिव इंजी.विजेश कुमार शर्मा, रूही अंजुम, संदीप यादव, रतन यादव, राव आजाद, प्रवीन चैधरी, विलास राणा, परिक्षित चैधरी आदि ने स्वागत किया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *