सहारनपुर। आई.एम.ए की मासिक बैठक में फोर्टिस एस्काट्र्स हास्पिटल नई दिल्ली के वरिष्ठ कार्डियक सर्जन डाॅ. जिले सिंह मेहरवाल ने वाल्वुलर हार्ट रोग की सर्जरी के बारे में नवीनतम जानकारी प्रदान की।
जीपीओ रोड स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कार्डियक सर्जन डाॅ. जिले सिंह मेहरवाल ने कहा कि 50 वर्ष से कम उम्र के रोगी को मैकेनिकल वाल्व तथा 50 वर्ष से ज्यादा उम्र के रोगी को टिश्यू वाल्व लगवाना चाहिए और उन्होने कहा कि वाल्वुलर सर्जरी अब बहुत सरल हो गई है।
पेट एवं लीवर रोग विशेषज्ञ डाॅ. रजत बंसल ने एल्कोहल और लीवर रोग के बारे मे जानकारी दी। डाॅ. रजत ने बताया कि एल्कोहल का सेवन किसी भी मात्रा मे शरीर के लिए नुकसानदायक होता है,और लगातार एल्कोहल के सेवन से लीवर मे फाइबरोसिस हो जाता है और लीवर काम करना बन्द कर देता है। आई.एम.ए अध्यक्ष डाॅ. प्रवीण शर्मा ने सभी चिकित्सको से सामाजिक कार्याे मे बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने तथा गरीब मरीजो का विशेष ध्यान रखने का अनुरोध किया। बैठक में डॉ.मंदीप सिंह के आई.एम.ए का प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर चिकित्सकों ने सम्मान किया। आई.एम.ए सचिव डाॅ. नीरज आर्य ने सभी अतिथियो का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन वैज्ञानिक सचिव डाॅ. कलीम अहमद ने किया। इस मौके पर डाॅ. जयपाल चन्द, डाॅ. अनिल मलिक, डाॅ. अनीता मलिक, डाॅ. डीके तिवारी, डाॅ. स्वर्णजीत सिंह, डाॅ. डीके गुप्ता, डाॅ. सीएस चोपडा, डाॅ. विकास अग्रवाल, डाॅ. रविकांत, डाॅ. रिक्की चैधरी, डाॅ. पंकज खन्ना, डाॅ. संजीव अग्रवाल, डाॅ. रेणू शर्मा, डाॅ. दीपशिखा खन्ना, डाॅ. वन्दना वर्मा, डाॅ. सुभाष सहगल, डाॅ. संजय यादव, डाॅ. राहुल सिंह, डाॅ. प्रशान्त खन्ना, डाॅ. पूजा खन्ना, डाॅ. अरुण अनेजा, डाॅ. संजय कपिल,डाॅ. उत्कर्ष नौसरान, डाॅ. राज खन्ना, डाॅ. सुरेंद्र शर्मा, डाॅ. रोहन मेहरा,डाॅ. सुशील कुमार आदि चिकित्सक उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *