डाo एम ए तोमर
मुज़फ़्फरनगर। श्री राम कॉलेज में आयोजित यूथ फेस्ट-2025 इस वर्ष भी रचनात्मकता, कला,खेल और विविध सांस्कृतिक प्रतिभाओं का भव्य मंच साबित हुआ।“ए ब्लेंड ऑफ आर्ट एंड कल्चर” थीम के साथ सम्पन्न इस महोत्सव में यूपी एवं सीबीएसई बोर्ड के 43 स्कूलों के 933 छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर कार्यक्रम को और अधिक भव्य एवं प्रतिस्पर्धात्मक बनाया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. कपिल देव अग्रवाल,व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उत्तर प्रदेश सरकार,विशिष्ट अतिथि बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार, कॉलेज के चेयरमैन एवं संस्थापक डॉo एस सी कुलश्रेष्ठ तथा प्राचार्या डॉo प्रेरणा मित्तल द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉo एस सी कुलश्रेष्ठ ने की।युवा महोत्सव को तीन प्रमुख श्रेणियों सांस्कृतिक,रचनात्मक एवं खेल गतिविधियों में विभाजित किया गया।ग्रुप डांस,सोलो डांस,डुएट डांस,ग्रुप सिंगिंग,डुएट व सोलो सिंगिंग सहित आकर्षक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।रचनात्मक प्रतियोगिताओं में फूड विथआउट फ्लेम,मेहंदी,नेल आर्ट,कोलाज मेकिंग,ज्वेलरी मेकिंग,बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट आदि में विद्यार्थियों ने अपने हुनर का बेहतरीन प्रदर्शन किया।वहीं खेल प्रतियोगिताओं में खो-खो, वॉलीबॉल,टेबल टेनिस और कैरम ने रोमांच बढ़ाया।सभी प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन अनुभवी निर्णायक मंडल द्वारा किया गया, जिसमें डॉ. पूजा तोमर सहित अन्य विशेषज्ञ शामिल रहे। विजेताओं को ट्रॉफी,प्रमाणपत्र एवं नकद पुरस्कार—प्रथम स्थान ₹5100, द्वितीय ₹3100 एवं तृतीय ₹2100—प्रदान किए गए। लकी ड्रा एवं सांत्वना पुरस्कार भी आकर्षण का केंद्र रहे।प्रतियोगिताओं में नवाब अजमत अली खान गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने डुएट सिंगिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सबका ध्यान आकर्षित किया,जबकि शारदेन पब्लिक स्कूल ने नृत्य प्रतियोगिताओं में शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों की खूब सराहना बटोरी।विभिन्न श्रेणियों में ग्रुप डांस में शारदेन पब्लिक स्कूल प्रथम रहा।जबकि सोलो एवं डुएट प्रस्तुतियों में कई विद्यालयों के छात्रों ने उम्दा प्रदर्शन किया।मुख्य अतिथि डॉ. कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि यूथ फेस्ट-2025 युवाओं की छिपी प्रतिभाओं का सशक्त प्रदर्शन है जो उन्हें आत्मविश्वास एवं बड़े मंच की ओर प्रेरित करता है।बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता,टीमवर्क और रचनात्मकता विकसित करते हैं।चेयरमैन डॉ. एस. सी. कुलश्रेष्ठ और प्राचार्या डॉ. प्रेरणा मित्तल ने महोत्सव को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।कार्यक्रम का संचालन डॉ. कपिल धीमान एवं छात्रा हुरैन खान ने प्रभावी रूप से किया।कार्यक्रम प्रबंधक अजय चौहान एवं समन्वयक डॉ. रीतु पुंडीर का आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम में डॉ. एस.एन. चौहान,डॉ. आर.पी. सिंह,डॉ. सौरभ मित्तल,डॉ. विनीत कुमार शर्मा,निशांत राठी सहित कॉलेज के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं की उपस्थिति ने आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।